एमएस धोनी के पास हैं लाखों रुपये की बाइक्स, पर एक है बेहद खास

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बाइक के प्रति दिवानगी किसी से छिपी नहीं है। धोनी को बचपन से ही बाइक चलाने का शौक रहा है। यही कारण है कि आज उनके गैराज में कई महंगी बाइक हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी है, जो उनके दिल के काफी करीब है। यह बाइक राजदूत है, जो उनकी पहली बाइक थी।

dhoni first bike
MS DHONI  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को बाइक चलाने का है काफी शौक
  • धोनी के गैराज में लाखों रुपए की कीमत वाली कई महंगी बाइक हैं
  • माही के जीवन की पहली बाइक राजदूत थी

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह आज भी काफी व्यस्त रहते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें समय मिलता है, वह बाइक पर घूमने निकल पड़ते हैं। दरअसल, पूर्व महान कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज को बाइक चलाने का हमेशा से ही शौक रहा है। बाइक के प्रति अपनी दिवानगी को धोनी भी कई बार दोहरा चुके हैं।

पहली बाइक दिल के काफी करीब

इंसान भले ही कितना भी अमीर और रखूसदार हो जाए, लेकिन वह उस चीज को हमेशा संभालकर और दिल के करीब रखता है, जो उसके जीवन में पहली बार खरीदी हो। कुछ ऐसा ही हाल पूूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। माही को बाइक चलाने का काफी शौक है और बाइक के प्रति उनकी दिवानगी किसी से छुपी नहीं है। धोनी आज करोड़ों रुपए के मालिक हैं और उनके गैराज में कई महंगी बाइक्स हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब धोनी एक आम इंसान थे। उस वक्त उनके पास यामाहा की राजदूत बाइक थी। यह उनकी सबसे पसंदीदा बाइक थी। 

राजदूत रखी है संभालकर

धोनी ने काफी समय पहले ट्वीट करते हुए अपनी राजदूत बाइक की तस्वीर पोस्ट की थी। धोनी ने कैप्शन में लिखा था, मेरी पहली बाइक। धोनी कहते हैं कि यह बाइक उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने यह बाइक तब खरीदी थी, जब वह क्रिकेटर बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दरअसल, धोनी जब झारखंड में टिकट कलेक्टर की नौकरी कर रहे थे, तब उन्होंने यह बाइक कुल 4500 रुपए में खरीदी थी। इससे साफ पता चलता है कि धोनी ने यह बाइक सेकंड हैंड खरीदी थी। खास बात यह है कि यह बाइक उनके गैराज में आज भी है।

धोनी के गैराज में है कई महंगी बाइक

आज की बात करें तो महेंद्र  सिंह धोनी के गैराज में दुनियाभर की कई महंगी और शानदार बाइक्स हैं। उनके पास कावासाकी निंजा एच-2, कॉन्फेडरेट एक्स132, हेलकैट, हार्ले डेविडसन के अलावा कई अन्य बाइक्स हैं। खास बात यह है कि भारत में कावासाकी निंजा के पहले मालिक धोनी ही थे, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए है। इस बाइक में 998 सीसी -4 का इंजन लगा हुआ है। वहीं, दुनिया की सबसे मशहूर बाइक में शुमार हार्ले डेविडसन की कीमत करीब 18 लाख और कॉन्फेडरेट एक्स-132 हेलकैट की कीमत भी लाखों में है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर