पति स्टुअर्ट बिन्नी से ज्यादा लोकप्रिय हैं मयंती, लाखों प्रशंसक हैं स्टाइल के दीवाने

भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और खिलाड़ियों को लेकर यहां प्रशंसकों में काफी दीवानगी रहती है। लेकिन सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इससे जुड़े कई लोग भी प्रशंसकों के लिए किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।

Mayanti Langer
मयंती लैंगर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर क्रिकेट जगत की लोकप्रिय हस्ती हैं
  • 37 वर्षीय मयंती खेल पत्रकार हैं और उनके लाखों प्रशंसक हैं
  • मयंती ने बिन्नी के साथ लंबे अफेयर के बाद शादी की थी

भारतीय क्रिकेट जगत में मयंती लैंगर एक ऐसा नाम है, जिनकी लोकप्रियता खिलाड़ियों से कम नहीं है। मयंती पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं और लाइव मैच कवर करने के अलावा खेल कार्यक्रम भी होस्ट करती हैं। खासतौर पर उन्होंने लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को काफी सालों तक कवर किया है। 

ग्लैमरस ऐसा जो देखते ही दीवाना बना दे

नई दिल्ली की रहने वाली मयंती के पिता आर्मी ऑफिसर थे और उन्होंने खेल पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की। शुरुआत में मयंती अमरीका में काम करती थीं लेकिन इसके बाद वह भारत लौट आईं। मयंती ने साल 2008 से इंडियन प्रीमियर लीग से क्रिकेट को कवर करना शुरू किया। इसके बाद, उनका क्रिकेट से गहरा रिश्ता जुड़ा गया। यही कारण है कि उन्होंने 2011, 2015 और 2019 क्रिकेट विश्व कप को होस्ट किया। मयंती जब मैदान पर आती थी तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक उन्हें देखकर खुशी से झूम उठते हैं। मयंती काफी स्टाइलिश हैं और उनके बोलने का अंदाज बेहद जुदा है। उनकी हर अदा प्रशंसकों को काफी लुभाती है।

काफी अमीर और जिंदादिल हैं मयंती

मयंती अमीर होने के साथ-साथ जिंदादिल इंसान हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपए के करीब है और वह काफी स्टाइलिश जिंदगी जीना पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। मयंती अकसर अपने वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं। खासतौर पर उनका ग्लैमरस लुक दर्शकों को उनका दीवाना बना देता है। इंस्टाग्राम पर मयंती लैंगर के लाखों फॉलोअर्स हैं। वह दुनिया में कहीं भी जाती हैं तो अपनी तस्वीरें पोस्ट करना नहीं भूलती, जिन्हें हजारों की संख्या में लाइक्स मिलते हैं।  

पहले इंटरव्यू में ही दिल दे बैठे थे बिन्नी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की मयंती लैंगर से मुलाकात 2007 में इंडियन क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान हुई थी। उस मैच में स्टुअर्ट बिन्नी ने अपनी टीम हैदराबाद हीरोज के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में मयंती खेल पत्रकार के तौर पर काम कर रही थी। मैच के बाद मयंती जब बिन्नी का इंटरव्यू लेने के लिए पहुंचीं तो यह भारतीय क्रिकेटर उन्हें देखता ही रह गया। उस इंटरव्यू के दौरान ही बिन्नी उन्हें अपना दिल दे बैठे। 

2012 में शादी के बंधन में बंध गए

2007 में दोनों के बीच प्यार की पींगे बढ़नी लगीं और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। एक साल पहले ही 2021 में मयंती ने एक बेटे को जन्म दिया। बता दें कि मयंती के ससुर और बिन्नी के पिता रोजर बिन्नी भी क्रिकेटर रहे हैं। रोजर 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर