MI vs KKR Highlights: बुमराह के 'पंजे' और इशान की फिफ्टी पर फिरा पानी, कोलकाता ने मुंबई को 52 रन से रौंदा

IPL 2022, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। केकेआर ने मौजूदा सीजन में मंबई को दूसरी बार मात दी।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Updates
मुंबई इंडियंस को मिली बड़ी शिकस्त। 
मुख्य बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 56वां मैच
  • मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • कोलकाता एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटी

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल 2022 में एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट आई है। केकेआर ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध 52 रन से विजयी परचम फहराया। कोलकाता ने 165 का स्कोर खड़ा किया और मुंबई को 17.3 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया। मुंबई के लिए सर्वाधिक रन सलामी बल्लेबाज इशान किशन (51) ने बनाए। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर विकेट चटकाए। हालांकि, केकेआर के गेंदबाजों ने मुंबई के दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पानी फेर दिया। कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने तीन, आंद्रे रसेल ने 2 जबकि टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं, मुंबई के तीन खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

मुंबई ने की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने खराब शुरुआत की। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा एक बार फिर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 6 गेंदों में 2 रन  बनाए। उन्हें टिम साउदी ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर पवेलियन चलता किया। रोहित पिच पर पड़ने के बाद अंदर की ओर आई बैक ऑफ लेंथ गेंद को लेग साइड में धकेलना चाहते थे और विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों लपके गए। दरअसल, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गई और जैक्सन ने गिरते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा। हालांकि, अंपायर ने आउट नहीं दिया, जिसके बाद केकेआर ने रिव्यू लिया और फैसला उसके पक्ष में गया। 

सस्ते में आउट हुए तिलक वर्मा

मुंबई का दूसरा विकेट तिलक वर्मा के तौर पर गिरा। रोहित के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए तिलक सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंदों मं 6 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका जमाया। तिलक को आंद्रे रसेल ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को पिच पर पड़ने के बाद भांप नहीं पाए और गति से गच्चा खा गए। उन्होंने ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन स्लिप में नितीश राणों के हाथों में लपके गए। वह 32 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।

जल्द पवेलियन लौटे रमनदीप-डेविड

मुंबई को तीसरा झटका रमनदीप सिंह के तौर पर लगा। चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए रमनदीपर ने 16 गेंदों में 12 रन जुटाए। उन्हें आंद्रे रसेल ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने गुड लेंथ गेंद पर स्लॉग किया और बैकवर्ड प्वाइंट पर राणा को कैच थमा दिया। वहीं, टिम डेविड ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए। उन्होंने आते ही रसेल पर लगातार तीन चौके लगाए लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। डेविड को स्पिर वरुण चक्रव्रीत ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने सिक्स लगाने के प्रयास में रहाणे को कैच दिया। उनका विकेट 83 के कुल स्कोर पर गिरा।

कमिंस ने एक ओवर तीन विकेट चटकाए

पैट कमिंस ने 15वें ओवर में तीन विकेट चटकाकर मुंबई की कमर तोड़ दी। उन्होंने पहली गेंद पर ओपनर इशान किशन का शिकार किया, जिन्होंने 43 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। इशान ने पटकी हुई गेंद पर पुल किया और गेंद हवा में टंग गई। ऐसे में रिंकु ने डीप स्क्वेयर लेग से भागते हुए कैच लपक लिया। चौथी गेंद पर डेनियन सैम्स ने विकेट के पीछे जैक्सन को कैच थमाया। उन्होंने 2 गेंदों में 1 रन बनाया। वहीं, कमिंस ने ओवर की अंतिम गेंद पर मुरुगन अश्विन (0) को अपने जाल में फंसाया। अश्विन ने अपर कट किया और थर्ड मैन पर चक्रवर्ती को आसान कैच थमा बैठे। उनका विकेट 102 के कुल स्कोर पर गिरा।

मुंबई ने आखिरी तीन विकेट 11 रन जोड़कर खोए

मुंबई की टीम लगातार मिले झटकों से उबर नहीं पाई और उसने अपने अंतिम तीन विकेट महज 11 रन जोड़कर खो दिए। दिलचस्प बात ह रही कि तीनों खिलाड़ी ही रन आउट होकर पवेलियन लौटे। कुमार कार्तिकेय (5 गेंदों में 3) 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट गंवाया। कीरोन पोलार्ड से टीम को उम्मीद थी लेकिन वह 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों में 15 रन की पारी खेली। पोलार्ड ने एक छक्का लगाया। मुंबई की ओर से आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (0) रहे। 

ऐसा रहा केकेआर की पारी का हाल

कोलकाता ने किया अच्छा आगाज

केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने अच्छा आगाज किया। सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। यह साझेदारी वेंकटेश के छठे ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने के बाद टूटी। उन्हें स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने अपने जाल में फंसाया। वेंकटेश ने तीसरी गेंद पर दमदार सिक्स जड़ा और वह अगली गेंद को एक्सट्रा कवर के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद, बल्ले का ऊपरी किनारा लगने के बाद खड़ी हो गई और डेनियस सैम्स ने आसान सा कैच लपक लिया। वेंकटेश ने 24 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के जरिए 43 रन की पारी खेली।

रहाणे बने कार्तिकेय का शिकार

केकेआर को दूसरा झटका ओपनर अजिंक्य रहाणे के तौर पर लगा। रहाणे ने बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 3 चौके जड़े। हाणे 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कार्तिकेय का शिकार बने। वह रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में बोल्ड हो गए। रहाणे ऑफ स्टंप पर आई फुल लेंथ गेंद को सही से पढ़ नहीं पाए, जो विकेटों में जा घुसी। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए नितीश राणा के साथ 28 गेंदों में 27 रन की पार्टनरशिप की। उनका विकेट 87 के कुल स्कोर पर गिरा।

जल्द लौटे रमनदीप और डेविड

मुंबई को तीसरा झटका रमनदीप सिंह के रूप में लगा। चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए रमनदीप ने 16 गेंदों में 12 रन जुटाए। उन्हें रसेल ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर राणा के हाथों लपकवाया। वहीं, टिम डेविड 9 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने रमनदीप के आउट होने के बाद रसेल पर लगातार तीन चौके जड़कर आक्राकम रुख दिखाया लेकिन टिक नहीं पाए। उन्हें 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। डेविड ने रहाणे को कैच थमाया। उनका विकेट 83 के कुल स्कोर पर गिरा।

एक ही ओवर में रसेल-राणा हुए आउट

जसप्रीत बुमराह ने 15वें ओवर में कोलकाता को दो बड़ा झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर आंद्रे रसेल को पवेलियन भेजा, जो 5 गेंदों में 9 रन जोड़ सके। उन्होंने एक छक्का मारा। रसेल शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पुल करने के चक्कर में लॉन्ग ऑन की दिशा में कीरोन पोलार्ड के हाथों लपके गए। इसके बाद बुमराह ने ओवर की पांचवीं गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे नितीश राणा का शिकार किया। राणा लेग स्टंप पर आई बाउंसर को समझ नहीं पाए और गेंद ग्लव पर लगकर विकेट के पीछे इशान के पास चली गई। उन्होंने 24 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 43 रन की पारी खेली। उनका विकेट 139 के कुल स्कोर पर गिरा।

बुमराह ने एक ओवर में किए 3 शिकार

बुमराह ने 18वें ओवर में तीन शिकार कर कोलकाता की पारी को बुरी तरह हिला डाला। उन्होंने पहली गेंद पर शेल्डन जैक्सन (7 गेंदों में 5) को सैम्स के हाथों लपकवाया। सैम्स ने डीप स्क्वेयर लेग से आगे भागते हुए शानदार कैच लपका। बुमराह ने तीसरी गेंद पर पैट कमिंस (0) को आउट किया। कमिंस ने स्लॉग करने की कोशिश की और  गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर खड़ी हो गई। ऐसे मेंतिलक वर्मा मिडविकेट से पीछे की तरफ भागते हुए कैच ले लिया। बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर सुनील नरेन (0) को पवेलियन भेजा। नरेन ने बैकफुट पर जाकर गेंद को रोकना का प्रयास किया लेकिन बुमराह को ही कैच थमा बैठे।

नहीं चला श्रेयस अय्यर का बल्ला

कोलकाता का तीसरा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। रहाणे के जाने के बाद आए श्रेयस का बल्ला नहीं चला। वह 8 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। श्रेयस को लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह मिडिल स्टंप पर आई गेंद को ऑफ साइड पर खेलना चाहते थे पर गच्चा खा गए। गेंद, बल्ले का बाहरी किनाकर लेकर विकेटकीपर इशान किशन के दस्तानों में समा गई। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए राणा के संग 36 रन की साझेदारी की। श्रेयस 123 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।

नाबाद पवेलियन लौटे रिंकु सिंह

केकेआर का नौवां विकेट टिम साउदी (0) के तौर पर गिरा। साउदी को सैम्स ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर पोलार्ड को कैच थमाया। वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकु सिंह नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 22 रन बनाए। रिंकु को पारी का आखिरी ओवर खेलना का मौका मिला, जिसमें वह सिर्फ 1 रन ही जुटा सके। 20वां ओवर बुमराह ने फेंका।

केकेआर की प्लेइंग-11 में पांच बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 75 रन से शिकस्त झेलनी वाली कोलकाता ने अपनी प्लेइंग इलेवन में पांच बदलाव किए हैं। केकेआर ने आरोन फिंच, बाबा इंद्रजीत, अनुकूल रॉय, शिवम मावी और हर्षित राणा को बाहर का रास्ता दिखाया है जबकि अजिंक्य रहाणे, शेल्डन जैक्सन, वेंकटेश अय्यर, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है। वहीं, मुंबई ने महज एक बदलाव किया है। एमआई ने सूर्यकुमार यादव के स्थान पर रमनदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है। सूर्यकुमार चोटिल होने के चलते मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं।

टॉस के बाद क्या बोले रोहित और श्रेयस?

टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। इसका कोई खास कारण नहीं है। हम एक टीम के रूप में बदलते रहते हैं। यह सीजन हमारे लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हर मैच हमें एक नया अवसर देता है। वहीं, टॉस गंवाने के बाद कोलकाता के कप्तान ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। विकेट हरा दिख रहा है। हमारे पास एक अच्छी बैटिंग लाइनअप है। हमें अच्छा स्कोर बनाने की जरूरत है। हालांकि, हम पहले मैच से ही ओपनिंग पार्टनरशिप को लेकर जूझ रहे हैं। हमें नए माइंडसेट के साथ खेलने की जरूरत है।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Playing 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरिडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकु सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), टिम साउदी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर