महेंद्र सिंह धोनी ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को दिया ये खास तोहफा, गेंदबाज ने ऐसे जाहिर की खुशी

Trending cricket news, MS Dhoni gifts jersey to Haris Rauf: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान से बाहर हैं लेकिन चर्चा में हमेशा रहते हैं। अब वो एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को जर्सी भेंट करने के लिए चर्चा में हैं।

MS Dhoni gifts jersey to Haris Rauf
महेंद्र सिंह धोनी ने हारिस राउफ को जर्सी भेंट की  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को गिफ्ट की जर्सी
  • धोनी ने हारिस राउफ को भेंट की नंबर.7 जर्सी
  • पाकिस्तानी गेंदबाज ने ट्वीट करके जाहिर की अपनी खुशी

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस पूरी दुनिया में फैले हैं, फिर चाहे वो पाकिस्तान क्यों ना हो। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि तमाम पाकिस्तानी क्रिकेटर भी धोनी के दीवाने हैं। इस समय एमएस धोनी जिस चीज को लेकर चर्चा में आए हैं, वो है एक खास तोहफा जो उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस राउफ (Haris Rauf) को भेजा है। राउफ ने ट्वीट करके खुशी भी जाहिर की है।

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए जानकारी दी है कि धोनी ने उनको नंबर.7 जर्सी गिफ्ट की है। राउफ की खुशी उनके शब्दों में झलक रही है। उन्होंने लिखा, "लेजेंड और कैप्टन कूल एमएस धोनी ने मुझे ये खूबसूरत गिफ्ट दिया है। नंबर '7' अब भी अपने व्यवहार से दिल जीत रहा है।" उन्होंने इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मैनेजर को भी शुक्रिया कहा।

हारिस राउफ को कभी धोनी के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन कुछ महीने पहले वो टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच में खेलते जरूर नजर आए थे। राउफ ने उस मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और हार्दिक पांड्या का विकेट भी झटका था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर