महेंद्र सिंह धोनी ने किया कुछ ऐसा, जीत लिया इस फैन का दिल [VIDEO]

क्रिकेट
Updated Nov 01, 2019 | 20:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

MS Dhoni wins heart of a fan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

MS Dhoni
MS Dhoni  |  तस्वीर साभार: Twitter

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेशक इन दिनों मैदान से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के वो हमेशा करीब रहते हैं। अपने शहर रांची में तो उनकी फैंस की संख्या हमेशा से ही देखने लायक रही है। इन दिनों माही क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर भी तस्वीर साफ नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी और उनके एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस ताजा वीडियो में नजर आ रहा है कि एक फैन ने धोनी से उसकी मोटरसाइकिल पर ऑटोग्राफ देने को कहा और धोनी ने भी उसको निराश नहीं किया। माही आगे बढ़ने और इस फैन की मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक पर अपना ऑटोग्राफ दे दिया।

गौरतलब है कि धोनी भी बाइक्स के बहुत शौकीन हैं। उनके पास बाइक्स का अच्छा खासा कलेक्शन मौजूद है, जिसमें उनकी सबसे पहली व पुरानी बाइक से लेकर दुनिया भर की तमाम सुपर बाइक्स व क्रूसर मोटरसाइकिल्स भी शामिल हैं।

इसके अलावा धोनी के पास गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन मौजूद है। जिस एक गाड़ी को लेकर धोनी इन दिनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, वो है उनकी निसान जोंगा। माही जब हाल में भारत के मैच के दौरान जेएससीए स्टेडियम पहुंचे तब भी वो इसी हरे रंग की निसान जोंगा में पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
MSD With His New Beast 'NISSAN JONGA' Captured At JSCA Stadium Today !! A post shared by MS Dhoni Fans Club (@dhoni.bhakt) on

विश्व कप 2019 में धोनी ने औसत प्रदर्शन किया था लेकिन सेमीफाइनल में उनका रन आउट होना और टीम इंडिया का बाहर होने ने उन्हें भी उतना ही दुखी किया जितना कि करोड़ों फैंस को। उसके बाद से माही मैदान पर दोबारा नहीं उतरे हैं और फैंस को इंतजार है कि वो फिर से कब खेलते नजर आएंगे।

धोनी भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उन्होंने खुद को उपलब्ध नहीं रखा था। हाल में खबरें आईं कि नए बीसीसीआई अध्यक्ष व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली धोनी के भविष्य को लेकर जल्द उनसे बात कर सकते हैं क्योंकि अगले वर्ष टी20 विश्व कप खेला जाना है जिसको लेकर तैयारियां अभी से रफ्तार पकड़ चुकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में धोनी क्या फैसला लेते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर