गिटार बजाकर एमएस धोनी की बेटी ने गाया गाना, क्यूट VIDEO हुआ वायरल

Ziva Dhoni playing guitar: महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। विश्व कप के बाद से ही धोनी क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं।

dhoni ziva
जीवा और एमएस धोनी  |  तस्वीर साभार: Instagram

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों में पहाड़ों में परिवार संग विंटर वकेशन का आनंद ले रहे हैं। विश्ल कप के बाद से ही धोनी क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं। वह तभी से अपने परिवार को समय दे रहे हैं। उनकी हाल में कई तस्वीरें और वीडियों सामने आई हैं जिसमें वह बेटी जीवा के मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। एक बार धोनी का अपनी बेटी का साथ क्यूट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जीवा गिटार बजाते हुए एक प्यारा सा अंग्रेजी गाना गुनगुना रही हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

जीवा के इस वीडियो को धोनी ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रहा है कि धोनी अपने होटल रूम में हैं और वहां जीवा प्यारे अंदाज में अपना गिटार बजाने का हुनर दिखा रही हैं। जीवा 'लैंड ऑफ हारमनी' सॉन्ग गा रही हैं। वीडियो को शेयक करते हुए धोनी ने शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'बर्फ उसका (जीवा) बेस्ट लेकर आई है।' इससे पहले शनिवार को धोनी और जीवा का स्नोमैन वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी को को स्नोमैन बनाना सिखा रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Snow brings the best out of her @ziva_singh_dhoni A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Daddy Dhoni & Ziva’s little snowman is here!☃️?‬ . . ‪#Snowflakes #Dhoni #ZivaTheDiva ‬#Dehradun A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on

बता दें कि कि भारत के जुलाई में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से ही धोनी ने कोई वनडे या टीम20 मैच नहीं खेला है। 38 वर्षीय धोनी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हो लेकिन फैंस में दिलचस्पी बनी हुई है कि वह कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे? धोनी से जब कुछ वक्त पहले बाहर रहने को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने सपाट शब्दों में कहा, 'जनवरी तक मत पूछो।' 

धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। धोनी भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट 38.09 की औसत से 4876 रन, वनडे में 50.6 की औसत से 10773 रन वहीं टी20 में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर