इस साल आईपीएल नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी, फिर भी मुंबई इंडियंस ने इस पर लुटा दिए करोड़ों, जानिए वजह

Jofra Archer Mumbai Indians: मुंबई इंडियन्स ने इंग्लैंड के चोटिल पेसर जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। 

Jofra-Archer-Mumbai-Indians
जोफ्रा आर्चर 
मुख्य बातें
  • कोहनी की चोट से उबर रहे हैं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर
  • मुंबई इंडियन्स ने 8 करोड़ खर्च करके उन्हें टीम में किया है शामिल
  • पहले ही 2022 में अपनी उपलब्धता नहीं होने की आर्चर ने दे दी थी जानकारी

बेंगलुरु: चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे कैरेबियाई मूल के इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर आईपीएल में बड़ी कीमत हासिल करने में सफल रहे हैं। पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले आर्चर को मुंबई इंडियन्स ने 8 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। 

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपए में खरीदा
जोफ्रा आर्चर को दोबारा अपनी टीम में शामिल करने की राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पुरजोर कोशिश की। लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें कड़ी चुनौती दी और अंत में आर्चर को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट, 17वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं। 

आर्चर चोट की वजह से इस साल आईपीएल में नहीं खेलते दिखेंगे। उन्होंने नीलामी में उतरने से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी बावजूद इसके मुंबई इंडियन्स ने उनके ऊपर इतना बड़ा दांव खेला है। वो कोहनी की चोट से लंबे समय से जूझ रहे हैं। दिसंबर में उनका दूसरी बार ऑपरेशन हुआ है। वो इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप 2022, विश्व कप 2023 में खेलने के दावेदार हैं। ऐसे में ईसीबी ने भी उनकी आईपीएल 2022 में उपलब्धता पर बैन लगा दिया था। 

ऐसा रहा है आईपीएल में आर्चर का प्रदर्शन
आईपीएल में आर्चर ने अबतक कुल 35 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने  21.32 की औसत और 7.13 की इकोनॉमी से 46 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट रहा है। पिछले सीजन वो आईपीएल में चोट की वजह से नजर नहीं आए थे। लेकिन साल 2020 में उन्होंने 20 विकेट 14 मैच में लिए थे। इसके साथ ही 195 रन भी बनाए थे। साल 2018 में अपने डेब्यू सीजन में आर्चर ने 15 विकेट लिए थे। वहीं 2019 में 11 विकेट झटकने में सफल रहे थे। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर