Mumbai Indians, IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने मलिंगा सहित 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज

क्रिकेट
आईएएनएस
Updated Jan 20, 2021 | 19:58 IST

Mumbai Indians release and retained players list for IPL 2021: आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रिटेन-रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने लसिथ मलिगा सहित 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

Lasith Malinga released by Mumbai Indians
लसिथ मलिंगा को रिलीज किया गया (फाइल)  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 की ट्रेडिंग विंडो
  • मुंबई इंडियंस ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया
  • लसिथ मलिंगा की भी हुई मुंबई इंडियंस से छुट्टी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सहित सात खिलाड़ियों को 2021 सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

सर्वाधिक पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मंबई इंडियंस ने मलिंगा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और नाथन कूल्टर नाइल तथा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिच मैकक्लेनेघन को भी रिलीज कर दिया है। आईपीएल-2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने होने वाली है।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन के किए गए खिलाड़ी

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लेनेघन, जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल, शेरफेन रदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर