PBKS IPL 2022 Retained Players List: जानिए पंजाब किंग्स ने किन पुराने खिलाड़ियों को बरकरार रखा है

PBKS IPL 2022 Retained and Released Players List: प्रिटी जिंटा और नेस वाडिया के मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2022 के लिए किन खिलाड़ियों को खुद के साथ जोड़े रखा है, ये है पूरी लिस्ट।

Punjab Kings, IPL 2022 Retention list
Punjab Kings, IPL 2022 Retention list (BCCI/IPL) 
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022ः रिटेनशन लिस्ट हुई जारी
  • पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा
  • आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम इन खिलाड़ियों के साथ करेगी शुरुआत

IPL 2022, Punjab Kings Retained and Released Players List: आईपीएल 2022 के लिए सभी पुरानी 8 टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेनशन लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की विशाल नीलामी जनवरी में आयोजित होगी, इस बार दो नई टीमें जुड़ने जा रही हैं इसलिए बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए पुरानी टीमों को कुछ पुराने खिलाड़ियों को खुद के साथ बरकरार रखने की छूट दी थी। पंजाब किंग्स ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, आइए जानते हैं।

पंजाब किंग्स भी उन आईपीएल टीमों में से एक है जिसने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। पिछले कुछ सालों में केएल राहुल की अगुवाई में पंजाब की टीम ने अच्छा प्रदर्शन तो किया लेकिन वे फिर भी अंत तक नहीं पहुंच सके। अब केएल राहुल टीम से अलग हो गए हैं, कुछ खबरों के मुताबिक वो आईपीएल की एक नई फ्रेंचाइजी के कप्तान बनेंगे। आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है..

आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स की रिटेनशन लिस्ट (Punjab Kings Retained players for IPL 2022)

1. मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये)

2. अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये) 

बड़ी खबर- केएल राहुल को छोड़ा। अब नया कप्तान मिलेगा।

बजट बाकीः आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए पंजाब के पास 72 करोड़ रुपये बाकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर