मुंधे ने जड़ा पहला दोहरा शतक, चेतन बिष्ट ने बनाया शतक, अरूणाचल के खिलाफ नागालैंड ने की रनों की बारिश

क्रिकेट
भाषा
Updated Feb 25, 2022 | 23:54 IST

Nagaland vs Arunachal Pradesh, Ranji Trophy: नागालैंड और अरूणाचल प्रदेश की टीमों के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन नागालैंड के बल्लेबाजों ने करारा प्रहार किया और बड़ी बढ़त बना ली है।

Ranji Trophy
रणजी ट्रॉफी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रणजी ट्रॉफी - नागालैंड बनाम अरूणाचल प्रदेश
  • नागालैंड ने अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ खड़ा किया बड़ा स्कोर
  • श्रीकांत मुधे ने जड़ा अपना पहला दोहरा शतक, चेतन बिष्ट का शतक

अनुभवी ऑल राउंडर श्रीकांत मुंधे के पहले दोहरे शतक की बदौलत नगालैंड ने शुक्रवार को यहां अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच में दूसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में पांच विकेट पर 413 रन बना लिये।

अरूणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में 216 रन में सिमट गयी थी जिससे नगालैंड ने पहली पारी की बढ़त हासिल कर ली है और 197 रन की बढ़त बनाये है। मुंधे ने 302 गेंद में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 207 रन की पारी खेली जबकि चेतन बिष्ट 107 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ग्रुप के अन्य मैचों में बिहार ने नौ विकेट पर 431 रन पर पारी घोषित कर दी थी जिसके जवाब में सिक्किम की टीम तीन विकेट पर 138 रन बना चुकी है। स्टंप तक सिक्किम के लियान खान 65 और क्रांति कुमार 56 रन बनाकर खेल रहे थे। पहली पारी में 197 रन बनाने वाली मणिपुर ने मिजोरम को 49.5 ओवर में 127 रन पर समेटकर पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर