RCB IPL 2022 Retained Players List: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

RCB IPL 2022 Retained and Released Players List: आईपीएल 2022 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया और किनको खुद से अलग किया, यहां जानिए।

IPL 2022 Retention list: Royal Challengers Bangalore (RCB) retained players
आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रिटेनशन लिस्ट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की रिटेनशन लिस्ट हुए जारी
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किन धुरंधरों को बरकरार रखा
  • विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों के साथ बना रहेगा आरसीबी

IPL 2022, MI Retained and Released Players List: आईपीएल 2022 के लिए आज सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी रिटेनशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार जनवरी में आयोजित होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी से पहले सभी फैंस की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि नियमों के तहत आठ पुरानी टीमें किन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखती हैं और किनको वो नीलामी में बिकने की छूट देते हुए रिलीज करती हैं। आइए जानते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्या ऐलान किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की उन टीमों में शुमार है जो हमेशा मजबूत नजर आई लेकिन फिर भी वे आईपीएल के चोकर्स साबित हुए। उन्होंने अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। लंबे समय तक कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में मैदान पर उतरने वाली बैंगलोर की टीम को इस बार नया कप्तान भी मिलेगा क्योंकि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के शुरुआत में ही ये ऐलान कर दिया था कि ये कप्तान के रूप में उनका अंतिम सीजन होगा हालांकि वो एक खिलाड़ी के रूप में बैंगलोर को सेवाएं देना जारी रखेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन 3 खिलाड़ियों को किया रिटेन

1. विराट कोहली (15 करोड़ रुपये में रिटेन हुए)

2. ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़ रुपये में रिटेन हुए) 

3. मोहम्मद सिराज (7 करोड़ रुपये में रिटेन हुए)

अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपये बचे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर