मैदान पर उतरते ही पंत तोड़े देंगे धोनी का एक और रिकॉर्ड, लेकिन रैना से रहेंगे पीछे

Youngest T20I Captain for India: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में ऋषभ पंत जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे वो एमएस धोनी को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। 

Rishabh-Pant
ऋषभ पंत 
मुख्य बातें
  • ऋषभ पंत बनेंगे दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान
  • एमएस धोनी को छोड़ देंगे इस मामले में पीछे
  • सुरेश रैना के नाम दर्ज है भारत के लिए टी20 में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। ऋषभ पंत इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान संभालने जा रहे हैं। केएल राहुल के चोटिल होने के बाद बुधवार शाम पंत की ताजपोशी का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया। जिन्हें पहले टीम का उपकप्तान घोषित किया गया था। लेकिन अब पंत की कमान में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दो-दो हाथ करने उतरेगी। हार्दिक पांड्या पंत के सेनापति होंगे।

बनेंगे भारत के दूसरे सबसे युवा टी20 कप्तान 
नई दिल्ली में टॉस के लिए मैदान में उतरते ही पंत एमएस धोनी को पछाड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। भारत के लिए टी20 में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। रैना ने 23 साल 197 दिन की उम्र में टीम की कमान संभाली थी। पंत 24 साल 249 दिन की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं।

धोनी ने 26 साल 68 दिन की उम्र में संभाली थी कमान
एमएस धोनी ने 26 साल 68 दिन की उम्र में अंतरारष्ट्रीय टी20 में भारत की कमान संभाली थी। उसके बाद उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना दिया था। पंत भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनके बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के रिकॉर्डस को ध्वस्त करते जा रहे हैं। अब टीम की कमान संभालने का मौका पंत को मिला तो उन्होंने पहली बार में ही धोनी को पछाड़ रहे हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर