अंतरराष्ट्रीय टी20 में फिर रनों के शहंशाह बने हिटमैन रोहित शर्मा 

Leading run scorer in T20Is: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बार फिर मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर रनों की बादशाहत कायम कर ली है।

Rohit-Sharma-Rishabh-pant
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • रोहित शर्मा फिर बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
  • न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को छोड़ा पीछे
  • इस पारी के दौरान रोहित ने जड़ा टी20 करियर का 27वां अर्धशतक

त्रिनिदाद: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आराम के बाद टीम में वापस लौटते ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बार फिर रनों की बादशाहत कायम कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। इस पारी के दौरान जैसे ही छक्के के साथ 20 रन के आंकड़े को पार किया वो मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 
मार्टिन गप्टिल ने हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 40 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा को रनों की दौड़ में पीछे छोड़ा था। उनके नाम 3399 रन दर्ज हैं। रोहित को गप्टिल को पीछे छोड़ने के लिए 20 रन से ज्यादा बनाने थे और वो विंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसा करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने 35 गेंद में अपना 27वां अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 

ऐसा है रोहित का अंतरराष्ट्रीय टी20 में रिकॉर्ड 
रोहित शर्मा के नाम खबर लिखे जाने तक 129* मैच की 121* पारियों में 16 बार नाबाद रहते 3432* रन हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 27* अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 118 रन रहा है। वो अंतरराष्ट्रीय टी20 सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर