VIDEO: मुंबई इंडियंस का नया गाना लॉन्च, शानदार वीडियो में जमकर डांस करती दिखी रोहित की पलटन

Mumbai Indians new campaign video launched, MI IPL 2021 Anthem: आईपीएल 2021 के लिए डिफेंडिंग मुंबई इंडियंस ने अपना नए अभियान का वीडियो लॉन्च कर दिया है। इसमें कई युवा नजर आए।

Hardik Pandya and Kieron Pollard: MI IPL 2021 song video
Hardik Pandya and Kieron Pollard: MI IPL 2021 song video  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले मुंबई इंडियंस का अभियान वीडियो लॉन्च
  • मुंबई इंडियंस के इस नए सॉन्ग वीडियो में रोहित शर्मा के धुरंधर जोश में नजर आए
  • सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर संग कई युवा खलाड़ी हैं टीम का हिस्सा

यूएई में 19 सितंबर से आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज होने जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में खेले गए पहले चरण में 29 मैचों के बाद कोविड के कारण टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा था। अब बाकी के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन मैदानों में खेले जाएंगे। यूएई में धूम मचाने के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी पूरी तरह तैयार है जिसने पिछले साल यूएई की जमीन पर ही आईपीएल का खिताब जीता था। अब इस सीजन के दूसरे चरण से पहले मुंबई इंडियंस ने एक नया वीडियो लॉन्च किया है।

मुंबई इंडियंस द्वारा बुधवार को अपना अभियान सॉन्ग वीडियो लॉन्च किया। इसमें एकजुटता और संस्कृति को दर्शाया गया है। वीडियो पोस्ट में मुंबई इंडियंस के नाम के साथ लिखा है- 'महाराष्ट्र के प्रत्येक परिवार का अभियान।' इस वीडियो में रोहित शर्मा सहित टीम के तमाम दिग्गज व युवा खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। खिलाड़ी इस वीडियो में जमकर नाचते नजर आए हैं।  

मुंबई पलटन के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में 7 मैच खेले। इन मुकाबलों में मुंबई को 4 में जीत मिली जबकि तीन मैच उन्होंने गंवा दिए। वे 8 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं। मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर