सचिन तेंदुलकर ने किया नेक काम, आर्थिक रूप से कमजोर 560 आदिवासी बच्‍चों की मदद की

क्रिकेट
भाषा
Updated Sep 14, 2020 | 09:25 IST

Sachin Tendulkar: महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एनजीओ परिवार के साथ साझेदारी की जो आर्थिक रूप से कमजोर 560 आदिवासी बच्‍चों की मदद करेगा।

sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर 
मुख्य बातें
  • सचिन तेंदुलकर ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्‍चों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ
  • सचिन तेंदुलकर ने एनजीओ परिवार के साथ साझेदारी की
  • बच्चों को तेंदुलकर की संस्था की मदद से पौष्टिक भोजन और शिक्षा प्रदान की जा रही है

नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आर्थिक रूप से कमजोर 560 आदिवासी बच्चों की मदद करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ हाथ मिलाया है। तेंदुलकर ने 'एनजीओ परिवार' के साथ भागीदारी की ,है जिसने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दूरदराज के गांवों में सेवा कुटीर का निर्माण किया है।

इस जिले के सेवानिया, बीलपति, खापा, नयापुरा और जामुनझील गांव के बच्चों को तेंदुलकर की संस्था की मदद से पौष्टिक भोजन और शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। ये बच्चे मुख्य रूप से बरेला भील और गोंड जनजातियों से हैं।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 'सचिन (तेंदुलकर) की यह पहल मध्य प्रदेश के उन आदिवासी बच्चों के प्रति उनकी चिंता का प्रमाण है, जो कुपोषण और अशिक्षा से त्रस्त हैं।' तेंदुलकर यूनिसेफ के सद्भावना दूत के रूप में में नियमित रूप से 'बच्चों के प्रारंभिक विकास' जैसे जरूरी मुद्दे पर बोलते रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर