साक्षी धोनी ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बेटी जीवा कर रही हैं फार्म हाउस की सफाई [VIDEO]

Ziva Dhoni cleaning farm house video: एमएस धोनी की बेटी जीवा का एक और वीडियो चर्चा में है। धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी बेटी का ताजा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साफ-सफाई करती दिख रही हैं।

Ziva Dhoni
जीवा धोनी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का एक और वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
  • साक्षी धोनी ने शेयर किया बेटी जीवा का नया वीडियो
  • फार्म हाउस साफ करते हुए दिखा जीवा का क्यूट अंदाज

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के आए दिन क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं। लॉकडाउन के बीच भी ये सिलसिला जारी है। धोनी इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। अब धोनी की पत्नी साक्षी ने जीवा का एक और क्यूट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें जीवा फार्म हाउस की साफ-सफाई करती नजर आ रही हैं।

साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जीवा का एक नया वीडियो शेयर किया है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में धोनी की बेटी फार्म हाउस में साफ-सफाई करती नजर आ रही हैं। आप भी देखिए ये क्यूट वीडियो..

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है और सभी क्रिकेटर भी इसका गंभीरता से पालन कर रहे हैं। धोनी इससे ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2020 के अभ्यास सत्र से जुड़े थे लेकिन लॉकडाउन घोषित होने के तुरंत बाद वो रांची लौट गए थे।

धोनी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से मैदान से बाहर हैं और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो जल्द ही मैदान पर लौटें। आईपीएल का नया कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हुआ है, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि धोनी के फैंस को उनके खेलते देखने का इंतजार अभी और बढ़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर