अब कभी श्रीलंका से नहीं खेलेंगे 29 वर्षीय क्रिकेटर शेहान जयसूर्या, जा रहे हैं अमेरिका

Shehan Jayasuriya News: श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी शेहान जयसूर्या अब श्रीलंका के लिए क्रिकेट नहीं खेलेंगे। वो अपने परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने जा रहे हैं।

Shehan Jayasuriya
Shehan Jayasuriya  |  तस्वीर साभार: AP, File Image

नई दिल्लीः श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 29 वर्षीय बल्लेबाज शेहान जयसूर्या (Shehan Jayasuriya) को लेकर बड़ी खबर आई है। अब वो कभी श्रीलंका की तरफ से क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उन्होंने अमेरिका में रहने का फैसला ले लिया है और वो अपने परिवार के साथ अमेरिका जा रहे हैं।

जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 12 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वनडे में उन्होंने 195 रन बनाए जबकि टी20 में उनके बल्ले से 241 रन निकले। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने एक आधिकारिक बयान जारी करके शेहान जयसूर्या के बारे में जानकारी दी है।

इस बयान में SLC ने कहा, ''राष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान जयसूर्या जिन्होंने वनडे और टी20 प्रारूप में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट को सूचित कर दिया है कि अब वो घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।''

इस बयान में आगे लिखा था कि, ''जयसूर्या ने अपना फैसला ले लिया है क्योंकि उन्होंने अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहने का फैसला किया है। अपने फैसले की जानकारी देते हुए शेहान ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा दिए गए मौकों के लिए शुक्रिया कहा है।''

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर