'यहां के हम सिकंदर': बॉलीवुड गाने पर जमकर थिरकते नजर आए टीम इंडिया के तीन दिग्गज [VIDEO]

क्रिकेट
आईएएनएस
Updated Feb 13, 2020 | 22:46 IST

NCA rehab session: टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और इशांत शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपने रिहैब सत्र के दौरान जमकर डांस करते हुए नजर आए।

NCA
NCA  |  तस्वीर साभार: Instagram

बेंगलुरू: टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपना और अपने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा का डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। यह तीनों इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रीहैब पर काम कर रहे हैं। यह तीनों वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर गाने यहां के हम सिकंदर पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कौन कहता है कि रीहैब बोरिंग होता है। यहां के हम सिकंदर।' कलाई की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'एक और शख्स जल्द ही आपके साथ जुड़ने वाला है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Who said rehab is boring? Yahaan ke hum sikander! @hardikpandya93 @ishant.sharma29 A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

धवन को आस्ट्रेलियाई सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। वहीं ईशांत रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए चोटिल हो गए थे। पांड्या की न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी की उम्मीद थी लेकिन सर्जरी के बाद से उनकी वापसी में समय लग रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर