SL vs SA 2nd T20I: दक्षिण अफ्रीका ने जीता दूसरा टी20, किया सीरीज पर कब्जा 

South Africa beat Sri Lanka in Second T20I: द. अफ्रीका ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। 

Sri-Lanka-vs-south-Africa
श्रीलंका क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई हुई 103 रन पर ढेर
  • दक्षिण अफ्रीका ने 14.1 ओवर में चेज कर लिया जीत के लिए जरूरी स्कोर
  • तबरेज शम्सी चुने गए शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच

कोलंबो: केशव महाराज की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने रविवार को श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम महज 18.1 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को मेहमान टीम ने क्विटन डिकॉक की नाबाद 58 रन की पारी बदौलत 35 गेंद और 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

खराब रही श्रीलंका की शुरुआत 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश चांदीमल के रूप में उसे पहले झटका लगा। 5(9) रन की पारी खेलने के बाद चांदीमल नोर्खिया की गेंद पर महाराज के हाथों लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए भानुका राक्षपक्षे ने कुशल परेरा का साथ देने की कोशिश की लेकिन पांचवें ओवर में वो 20 रन बनाने के बाद एडेन मार्करम की गेंद पर उनके ही हाथों लपके गए। इस तरह श्रीलंका का स्को 5 ओवर में 38/2 हो गया। 

मार्करम और शम्सी ने बरपाया कहर

जैसे तेसे स्कोर 50 रन के पार पहुंचा लेकिन परेरा का साथ देने आए धनंजय डिसिल्वा तबरेज शम्सी की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 4 रन बनाए। शम्सी ने इसरके बाद कहर बरपाते हुए दसुन शनाका को बोल्ड करके  द. अफ्रीका को चौथी सफलता दिला दी। 

विकेटों की पतझड़ के बीच श्रीलंका की रन गति बेहद धीमी पड़ गई थी। ऐसे में मौका का फायदा मार्करम ने उठाया और सालामी बल्लेबाज कुशल परेरा को एलबीडब्लू कर पवेलियन वापस भेज दिया। परेरा ने 25 गेंद में सबसे अधिक 30 रन बनाए। परेरा जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 10.5 ओवर में 5 विकेट पर 78 रन था। 

इसके बाद श्रीलंका की टीम संभल नहीं पाई और एक-एक करके विकेट गिरते गए। पूरी टीम 103 रन बनाकर ढेर हो गई। तबरेज शम्सी और एडेन मार्करम द. अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा एनरिक नॉर्खिया ने 2, केशव महाराज और बोजोर्न फोर्टुइन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

डिकॉक ने दिलाई बल्ले से जीत 
श्रीलंका को सस्ते में ढेर करने के बाद 104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम को क्विंटन डिकॉक और रीज हेन्ड्रिक्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 6.1 ओवर में ही टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया।  लेकिन 9वें ओवर में 62 के स्कोर पर वैंदु हसरंगा ने हैड्रिक्स को चांदीमल के हाथ लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। हेंड्रिक्स ने 19 गेंद में 18 रन बनाए। 9वें ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रुक गया। 

बारिश के बाद खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो एडेन मार्करम ने डिविलियर्स के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और टीम को जीत दिला दी। डिकॉक ने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके जड़े। 14.1 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से जीत दिला दी। तबरेज शम्सी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर