सुरेश रैना की 6 साल की बेटी ग्रेसिया है मल्टी टैलेंटेड, इनके करतब के दीवाने हैं लाखों लोग

भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर सुरेश रैना की एक बेटी और एक बेटा है। इस खिलाड़ी ने अपने दोनों बच्‍चों का नाम इंग्लिश में रखा है। उनकी 6 साल की बेटी का नाम ग्रेसिया रैना है, जिनको लोकप्रियता अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता उन्हें छोटा कद्दू कहकर पुकारते हैं। ग्रेसिया अपने लुभावने लुक के कारण कम उम्र में ही एक इंटरनेट सेलिब्रिटी बन चुकी हैं।

Suresh raina daughter Gracia raina
Suresh raina daughter   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल होती रहती हैं ग्रेसिया रैना की तस्वीरें
  • योग करने में माहिर हैं सुरेश रैना की लाडली
  • बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से करती हैं योगासन

क्रिकेट जगत में भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना अपने हुनर के बल पर काफी शोहरत बटोर चुके हैं। सब जानते हैं कि सुरेश रैना की एक बेटी और एक बेटा है। इस खिलाड़ी ने अपने दोनों बच्‍चों का नाम इंग्लिश में रखा है। उनकी 6 साल की बेटी का नाम ग्रेसिया रैना है, जिन्हें लोकप्रियता अपने पिता से विरासत में मिली है। ग्रेसिया अपने लुभावने लुक और योगासन में महारत के चलते कम उम्र में ही एक इंटरनेट सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। ग्रेसिया सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी रैना की इकलौती राजकुमारी हैं, जिनका पालन-पोषण यूपी में हुआ है।  रैना ग्रेसिया को प्यार से छोटा कद्दू कहकर पुकारते हैं। 

मिलियन में है फैन फॉलोइंग

ग्रेसिया अपने क्यूट लुक के चलते इंटरनेट पर सबकी चहेती बन चुकी हैं। खास बात ये है कि महज 6 साल की ग्रेसिया का खुद का एक इंस्टाग्राम पेज भी है, जिस पर बच्ची के 33 हजार से अधिक फैन्स हैं। किड्स स्टारों की जमात में शामिल हो चुकी ग्रेसिया के सोशल मीडिया अकाउंट को उनके रैना दंपति ही हैंडल करते हैं। इंस्टाग्राम के अलावा ग्रेसिया के नाम पर और भी सोशल मीडिया अकाउंट हैं जिन पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ प्यारे लम्हों की तस्वीरें शेयर की जाती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gracia Raina (@graciaraina3)

कई तरह के योगासन जानती हैं ग्रेसिया

सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका की फिटनेस तो कमाल की है ही, शायद ग्रेसिया भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलती दिख रही हैं। वो योग को बेहद की सहज तरीके से करती हैं। इतना ही नहीं जिन योगासन को बड़े लोग भी मुश्किल से कर पाते हैं, ग्रेसिया बड़े आराम और सहजता से उन्हें परफेक्ट तरीके से कर लेती हैं। ग्रेसिया की ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल होती रहती हैं।  कई तस्वीरें लोगों को हैरान करती हैं जिनमें बड़े लोगों की तरह कठिन योग करती नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gracia Raina (@graciaraina3)

सोशल मीडिया अकाउंट्स-  

Instagram- @ graciaraina3
Facebook-  @ GRFCare
Twitter- @ grfCare

ग्रेसिया को देखकर नहीं लगता कि उन्हें ये सब सीखने में दिक्कत हुई होगी. वो किसी प्रोफेशनल की तरह योग करते दिखती हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में देखा जा सकता है कि कैसे वह कोणासन और उष्टासन जैसे कठिन योग भी कितनी सरलता से कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर