अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार 0 पर आउट होने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

Most ducks in International cricket: विराट कोहली एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हो गए। आइए जानते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार 0 पर आउट हुए।

Virat Kohli out on duck
विराट कोहली एक बार फिर शून्य पर आउट हुए  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • विराट कोहली एक बार फिर शून्य पर आउट हुए
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
  • सबसे आगे हैं श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीथरन

नई दिल्लीः अहमदाबाद में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली एक बार फिर शून्य पर आउट हुए। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन शून्य पर आउट होने का सिलसिला किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है। आइए जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी20) में सर्वाधिक बार कौन सा खिलाड़ी 0 पर आउट हुआ है।

अगर बात करें सर्वाधिक बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की तो इसमें श्रीलंका के मुथैया मुरलीथरन का नाम सबसे ऊपर आता है। एक शानदार स्पिनर जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लिए हैं लेकिन फिर भी इस अनचाही लिस्ट में उनका नाम शीर्ष पर है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है। वो खिलाड़ी हैं पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान। आइए जानते हैं इस टॉप-10 लिस्ट के बारे में-

  1. मुथैया मुरलीथरन (श्रीलंका) - 59 बार शून्य पर आउट
  2. कॉर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) - 54 बार शून्य पर आउट
  3. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 53 बार शून्य पर आउट
  4. ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया) - 49 बार शून्य पर आउट
  5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 47 बार शून्य पर आउट
  6. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) - 46 बार शून्य पर आउट
  7. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) - 46 बार शून्य पर आउट
  8. वसीम अकरम (पाकिस्तान) - 45 बार शून्य पर आउट
  9. जहीर खान (भारत) - 44 बार शून्य पर आउट
  10. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) - 44 बार शून्य पर आउट

जहीर खान के अलावा भारतीय क्रिकेट में जो खिलाड़ी अब तक सर्वाधिक बार शून्य पर आउट हुआ है, वो मौजूदा समय में एक सक्रिय क्रिकेटर हैं। वो हैं ईशांत शर्मा जो अब तक 38 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर