ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा का भाई फर्जी आतंकी साजिश रचने का दोषी करार, हुई सजा 

क्रिकेट
भाषा
Updated Nov 05, 2020 | 13:48 IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के बड़े भाई को फर्जी आतंकी साजिश रचने का दोषी पाया गया है।

Usman khawaja Arsalan Khawaja
उस्मान ख्वाजा और अर्सलान ख्वाजा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर हैं उस्मान ख्वाजा
  • उस्मान के बड़े भाई को पाया गया है फर्जी आतंकी साजिश रचने का दोषी
  • सहकर्मी को आंतकवादी करार देने के लिए रची थी साजिश

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के बड़े भाई को फर्जी आतंकी साजिश रच कर सहकर्मी को फंसाने के आरोप में गुरुवार को जेल भेज दिया गया। उस्मान के भाई अर्सलान तारिक ख्वाजा ने स्वीकार किया कि उन्होंने अगस्त 2018 में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के सह-कर्मी कामेर निजामदीन की नोटबुक में फर्जी बातें लिख दी थीं। वह निजामदीन की महिला मित्र से नजदीकी बढ़ने पर ईर्ष्या करने लगे थे।

कोर्ट ने सुनाई है साढ़े चाल साल की सजा
निजामदीन को गिरफ्तार किया गया था और मीडिया में उसे गलत तरीके से आतंकवादी घोषित कर दिया गया था लेकिन बाद पुलिस जांच में पता चला की उसे फंसाया गया है। अर्सलान ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने 2017 में भी प्यार के मामले में ईर्ष्या होने के कारण एक अन्य आदमी के खिलाफ आधिकारियों से फोन कर वीजा और आतंकवाद का आरोप लगाया था। न्यू साउथ वेल्स जिला कोर्ट में न्यायाधीश रॉबर्ट वेबर ने 40 वर्षीय अर्सलान को दो साल और छह महीने की गैर-पैरोल अवधि के साथ चार साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई।

पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले की सहकर्मी की नोटबुक में लिखी थी बात
ख्वाजा ने एक नोटबुक के कम से कम 22 पृष्ठों पर प्रविष्टियां की और इसे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सौंप दिया। नोटबुक में तत्कालीन प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और गवर्नर-जनरल के साथ-साथ पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की सूची के अलावा मेलबर्न में बॉक्सिंग डे क्रिकेट टेस्ट मैच और अन्य स्थलों पर हमले की धमकी थी।

उस्मान ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 टेस्ट और 40 एकदिवसीय खेले हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई को सजा चुनाये जाने के बाद कहा, 'वह अब तक एक आदर्श नागरिक थे। इस घटना से पहले वह अच्छे नागरिक थे।'


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर