विराट कोहली की धमाकेदार 'सेंचुरी', सोशल मीडिया पर ये कमाल करने वाले पहली भारतीय हस्ती बने

Virat Kohli Instagram followers: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो इंस्टाग्राम पर सेंचुरी जड़ने वाले पहले सेलब्रिटी बन गए हैं।

Virat Kohli
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर 'सेंचुरी' जड़ी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने बनाया एक खास रिकॉर्ड
  • ऐसा कमाल करने वाले भारत के पहले सेलेब्रिटी बने
  • इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स का आंकड़ा सेंचुरी पार हुआ

नई दिल्लीः आए दिन क्रिकेट जगत में नए-नए रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ा आंकड़ा अपने नाम कर लिया है। उनका ये आंकड़ा खेल के मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर बना है। विराट कोहली अब इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स का शतक लगा चुके हैं और वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।

इंस्टाग्राम पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन पार हो गई है। भारतीय हस्तियों में इससे पहले तक किसी के नाम भी ये आंकड़ा दर्ज नहीं हुआ था। विराट ने इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे भारतीय सेलेब्रिटीज को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला है।

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका पादुकोण के 53.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 1 मार्च तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 51.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शुमार किए जाते हैं। कप्तान कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर भी हैं और आए दिन उनकी शोहरत में बढ़ोतरी होती देखी जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर