लगातार दूसरे साल विराट कोहली नहीं कर पाए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये कमाल

Virat Kohli's another Century less year in International Cricket: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली नाकाम रहे। इसी का साथ लगातार दूसरे साल विराट कोहली की शतकीय झोली खाली रही। 

Virat-Kohli-Centurion-Test
विराट कोहली  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • लगातार दूसरे साल विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं जड़ सके कोई शतक
  • करियर में तीसरी बार विराट की अंतरराष्ट्रीय शतकों की झोली रही खाली
  • विराट के टेस्ट क्रिकेट करियर का रहा तीसरा सबसे खराब साल

सेंचुरियन: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 18 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे दिन लंच के बाद पहली गेंद पर विराट को डेब्यूटेंट मार्को जानसेन ने विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों लपकवा दिया। इस पारी के साथ ही लगातार दूसरे साल विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफर का बगैर शतक का अंत हो गया। 

तीसरी बार रही झोली खाली 
विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब वो साल में कोई शतक नहीं जड़ सके। साल 2008 में उनके साथ पहली बार ऐसा अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती साल में हुआ था। उस साल विराट ने केवल पांच अंतरराष्ट्रीय पारियां खेली थीं। लेकिन इसके बाद उनके करियर ने परवान चढ़ा और हर साल वो कम से कम एक शतक जड़ने में सफल रहे। 

11 साल बाद आया था शतकों का सूखा
विराट के शतकीय सफर पर विराम साल 2020 में कोरोना संकट के बीच लगा। 11 साल बाद विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ सके थे। लेकिन विराट के लिए परेशानी की बात यह है कि उनके बल्ले की असफलता का ये सिलसिला साल 2021 में भी जारी रहा।  साल 2020 में विराट ने 24 अंतरराष्ट्रीय पारियां खेलीं लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। वहीं 2021 में  30 पारी खेलकर भी इस शतकीय सूखे को खत्म नहीं कर सके। 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: विलियमसन को फाएदा और स्मिथ का हुआ नुकसान, जानिए कोहली समेत भारतीय खिलाड़ियों का हाल

टेस्ट करियर का तीसरा सबसे खराब साल 
टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से विराट के लिए साल 2021 बेहद खराब रहा। 50 से ज्यादा करियर औसत वाले विराट साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं जड़ सके और उनका बल्लेबाजी औसत महज 28.21 का रहा। वहीं पिछला साल उनके लिए इससे भी खराब रहा था और वो टेस्ट क्रिकेट में केवल 19.33 की औसत से रन बना सके थे। साल 2021 का प्रदर्शन विराट का टेस्ट करियर में औसत के लिहाज से तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। 

विराट ने किस साल जड़े कितने शतक
विराट ने साल 2008 में 0, साल 2009 में 1, साल 2010 में 3, साल 2011 में 4, साल 2012 में 8, साल 2013 में 6, साल 2014 में 8, साल 2015 में 4, साल 2016 में 7, साल 2017 में 11, साल 2018 में 11, साल 2019 में 7 शतक जड़े थे। साल 2020 और 2021 में उनकी झोली खाली रही है। साल 2017 और 2018 में विराट के करियर के सबसे बेहतरीन साल रहे थे। इन दोनों साल विराट ने 11-11 शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़े थे। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर