Most Admired Men की लिस्ट में 20 में से 4 भारतीय, PM मोदी-अमिताभ-शाहरुख के साथ विराट का भी नाम

Virat Kohli: 2020 के लिए दुनियाभर में हुए यूगव सर्वे में विराट कोहली शीर्ष 20 Most Admired Men में शामिल हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्‍चन और शाहरुख खान भी इस लिस्‍ट में शामिल हैं।

pm modi and virat kohli
पीएम मोदी और विराट कोहली 
मुख्य बातें
  • विराट कोहली दुनियाभर में मोस्‍ट अडमायर्ड मेन की लिस्‍ट में 16वें स्‍थान पर हैं
  • यह सर्वे 2020 साल के लिए यूगव ने आयोजित कराया था
  • पीएम नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्‍चन और शाहरुख खान अन्‍य तीन भारतीय इस लिस्‍ट में शामिल

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट के सच्‍चे ग्‍लोबल स्‍टार विराट कोहली मैदान के बाहर लगातार तरक्‍की करते जा रहे हैं। भारतीय कप्‍तान ने एक बार फिर वैश्विक छवि का उदाहरण पेश किया और यूगव द्वारा आयोजित साल 2020 के 'मोस्‍ट एडमायर्ड मेन' की लिस्‍ट में पहली बार शामिल हुए। सर्वे में दुनियाभर के शीर्ष 20 गुणी पुरुष और महिला पर प्रकाश डाला गया है।

विराट कोहली के अलावा कुल 4 भारतीय इस लिस्‍ट में शामिल हुए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (नंबर-4), बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन (नंबर-14) और शाहरुख खान (नंबर-17) पर काबिज हैं। विराट कोहली भारतीयों में तीसरे जबकि लिस्‍ट में 16वें स्‍थान पर हैं। कुल 42 देशों में 4500 लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया। टेस्‍ला और स्‍पेस एक्‍स एलोन मस्‍क, जिन्‍होंने रैंकिंग में जबरदस्‍त इजाफा किया। वह चार स्‍थान के फायदे के साथ 9वें स्‍थान पर पहुंचे। मानवाधिकार प्रचारक मलाला यूसुफजाई की लोकप्रियता में गजब की गिरावट दर्ज हुई। वह छठे से 14वें स्‍थान पर खिसकी।

दुनिया में 'Most Admired Men' की टॉप-20 लिस्‍ट

रैंक नाम प्रशंसा स्कोर
1 बराक ओबामा 8.9
2 बिल गेट्स 8.3
3 शी जिनपिंग 5.1
4 नरेंद्र मोदी 4.7
5 जैकी चैन 4.7
6 क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो 4.5
7 जैक मा 4.3
8 दलाई लामा 4
9 एलोन मस्‍क 3.6
10 कीनू रीव्‍स 3.6
11 लियोनेल मेसी 3.5
12 व्‍लादिमीर पुतिन 3.3
13 माइकल जॉर्डन 3.1
14 अमिताभ बच्‍चन 2.8
15 डोनाल्‍ड ट्र्रंप 2.8
16 विराट कोहली 2.2
17 शाहरुख खान 2.1
18 पोप फ्रांसिस 2.9
19 रीसेप तैयिप एर्डोगन 1.2
20 जोको विडोडो 0.9

जब भारत में 'Most Admired Men' की बात आई तो पीएम मोदी नंबर-1 पर हैं। उन्‍होंने रतन टाटा को पीछे छोड़ा। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी तीसरे स्‍थान पर हैं। धोनी देश में सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय खिलाड़ी हैं जबकि कोहली की दुनिया में है। धोनी के बाद खिलाड़‍ियों में सचिन तेंदुलकर (7वें), विराट कोहली (9वें), क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो (10वें), लियोनेल मेसी (16वें) और माइकल जॉर्डन (21वें) पर है।

भारत में 'Most Admired Men' की टॉप-25 लिस्‍ट

रैंक नाम प्रशंसा स्‍कोर
1 नरेंद्र मोदी 15.20%
2 रतन टाटा 13.19%
3 एमएस धोनी 7.87%
4 बिल गेट्स 6.67%
5 अक्षय कुमार 5.95%
6 अमिताभ बच्‍चन 5.82%
7 सचिन तेंदुलकर 5.48%
8 बराक ओबामा 5.08%
9 विराट कोहली 4.50%
10 क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो 3.25%
11 सलमान खान 3.11%
12 शाहरुख खान 2.93%
13 दलाई लामा 2.76%
14 एलोन मस्‍क 2.59%
15 जैकी चैन 2.33%
16 लियोनेल मेसी 1.87%
17 व्‍लादिमीर पुतिन 1.48%
18 जैक मा 1.39%
19 डोनाल्‍ड ट्रंप 1.26%
20 कीनू रीव्‍स 1.19%
21 माइकल जॉर्डन 1.18%
22 पोप फ्रांसिस 1.02%
23 शी जिनपिंग 0.41%
24 रीसेप तैयिप एर्डोगन 0.41%
25 जोको विडोडो 0.24%

यूगव ने इस साल जनवरी से मार्च तक नामांकन किए थे। इस दौरान दो सवाल पूछे गए। आप किसे मानते हैं। इसके कई जवाब मिले हैं। किसको आप सबसे ज्‍यादा मानते हैं। इस पर सिर्फ एक जवाब मिला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर