VIRAT vs GUPTILL vs ROHIT: अब क्या होगा, रोमांचक मोड़ पर पहुंची तीन सबसे बड़े बल्लेबाजों की जंग

Virat Kohli vs Martin Guptill vs Rohit Sharma, Who has Highest runs in T20I Cricket: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीन सबसे बड़े बल्लेबाजों के बीच अब सबसे बड़े रिकॉर्ड की जंग रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है।

Most runs in T20I: Virat Kohli, Martin Guptill, Rohit Sharma
विराट कोहली, मार्टिन गुप्टिल और रोहित शर्मा की टक्कर  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा रनों का रिकॉर्ड
  • विराट कोहली, मार्टिन गुप्टिल और रोहित शर्मा के बीच है जंग
  • रोमांचक हुई टी20 में सर्वाधिक रन बनाने की रेस

Batsman with Most T20I Runs: पिछले कुछ समय से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार हलचल चल रही है। टी20 विश्व कप समाप्त हो चुका है लेकिन दुनिया की कई टीमें अब भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल रही हैं। इन्हीं में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का नाम भी शामिल है। इस सबसे छोटे प्रारूप में कई रिकॉर्ड जल्दी-जल्दी बनते और टूटते रहते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड ठहरने वाले भी होते हैं, जैसे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज में यही वो रिकॉर्ड है जो इस समय रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 70 रनों का ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि जवाब में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रनों की धुआंधार पारी खेली। ये दोनों ही बल्लेबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के टॉप-3 चेहरों में शामिल हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं पूर्व भारतीय टी20 कप्तान विराट कोहली जो इस सीरीज में छुट्टी पर हैं। आइए जानते हैं कि ये रेस कितनी रोमांचक हो चुकी है।

कौन कितना आगे, कौन कितना पीछे

मार्टिन गुप्टिल इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे पायदान पर हैं। लेकिन जयपुर टी20 मैच में बुधवार को गुप्टिल ने अपनी 70 रनों की पारी के दम पर विराट और अपने बीच का फासला बहुत कम कर लिया है। अब दोनों के बीच सिर्फ 10 रनों का फासला बाकी है, यानी शुक्रवार को दूसरे टी20 में गुप्टिल इस रिकॉर्ड को तोड़कर लंबे समय से शीर्ष पर कब्जा जमाए विराट को हटाकर नंबर.1 बल्लेबाज बन सकते हैं। वहीं मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और वो इस समय मार्टिन गुप्टिल से 131 रन पीछे हैं जबकि विराट कोहली से 141 रन पीछे हैं।

ये हैं तीनों खिलाड़ियों के मौजूदा आंकड़े (भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले टी20 के बाद)

1. विराट कोहली (भारत) - 95 मैचों में 3227 रन (2010 से 2021)

2. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 110 मैचों में 3217 रन (2009 से 2021)

3. रोहित शर्मा (भारत) - 117 मैचों में 3086 रन (2007 से 2021)

किसके नाम कितने शतक, कितने अर्धशतक

वहीं अगर बात करें इन तीनों में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक और अर्धशतक की, तो इस मामले में जहां 29 अर्धशतक जड़कर विराट कोहली सबसे आगे हैं। वहीं शतकों के मामले में रोहित शर्मा 4 शतक जड़कर सबसे आगे हैं। रोहित ने इसके अलावा 24 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने 2 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर