विराट कोहली को नहीं मिल रहा है इस कमजोरी का तोड़, फिर बने लेग स्पिनर का शिकार 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पिछले कुछ सालों में लेग स्पिनर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए संघर्ष करते देखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में उनकी ये कमी फिर उजागर हो गई।

Virat Kohli
विराट कोहली  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला
  • लेग स्पिनर मिचेल स्वीपसन का विराट बने शिकार
  • एक बार फिर उजागर हुई लेग स्पिनर्स के खिलाफ कमजोरी

कैनबरा: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में वो लगातार रन बनाने में सफल रहे हैं लेकिन 13 साल लंबे क्रिकेट करियर में उनकी एक कमजोरी हाल के दिनों में उभरकर सामने आई है। वो लगातार लेग स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं और उन्हें इस कमजोरी को तोड़ नहीं मिल रहा है। 

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला और वो लेग स्पिनर मिचेल स्वीपसन की गेंद पर फॉलो थ्रू में लपके गए। विराट ने 9 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

आधे से ज्यादा बार लेग स्पिनर का बने हैं शिकार
अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट कोहली स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं। 14 बार स्पिन गेंदबाजों ने उन्हें अपना शिकार बनाया है जिसमें से सात बार वो लेग स्पिनर्स का शिकार बने हैं जबकि 2 बार वो बांए हाथ के रिस्ट स्पिनर की गेंद पर आउट हुए हैं। यानी 14 में से 9 बार वो बल्ले से दूर जाती गेंद पर अपना विकेट गंवा चुके हैं। लेग स्पिनर के खिलाफ उनका औसत 49.42 का और बांए हाथ के कलाई के गेंदबाज के खिलाफ वो 24 के औसत से रन बना रहे हैं। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर