विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए इस खास अंदाज में जताया अपना प्यार

क्रिकेट
Updated Nov 27, 2019 | 18:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat Kohli tweets for wife Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने खास अंदाज में पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए प्यार जताया है।

Virat Kohli and Anushka Sharma
Virat Kohli with Anushka Sharma  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए किया ट्वीट
  • खास तस्वीर के साथ लिखी खास लाइन
  • पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए जताया अपना प्यार

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली मैदान पर जितने आक्रामक हैं, मैदान से बाहर वो उतने ही रोमांटिक भी हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी दो साल पहले हुई थी, उसके बाद से वो कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते जब वो अपने हमसफर के लिए प्यार जता सकें। विराट कोहली का ताजा ट्वीट भी कुछ ऐसा ही है।

विराट कोहली ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अनुष्का शर्मा के साथ किसी पहाड़ी से नीचे उतरते दिख रहे हैं। विराट ने इस तस्वीर के साथ अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए लिखा, 'जीवन के सफर में सिर्फ अपने प्यार के साथ चलते हुए।'

हाल ही में अपने जन्मदिन (5 नवंबर) पर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान घूमने गए थे, ताजा तस्वीर भी वहीं की लग रही है। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था और उस दौरान वो अनुष्का के साथ समय बिता रहे थे। उस बीच दोनों ने भूटान दौरे की अपनी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर