कौन हैं शिखर धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी?

Kaun hai Aesha Mukerji| जानिए कौन हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर शिखर धवनी की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी, जिनसे अलग हो गए गब्बर।

Ayesha Mukherjee
आयशा मुखर्जी( साभार Shikhar Dhawan Instagaram)  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • साल 2012 में हुई थी शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी
  • लगभग 9 साल चला उनका शादी का रिश्ता
  • शिखर से 10 साल बड़ी आयशा की थी ये दूसरी शादी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ लताक की खबर मंगलवार रात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। हर कोई इस बात पर चर्चा कर रहा था कि बेहद कूल और बिंदास अंदाज में जिंदगी जीने वाले धवन और आयशा को 8 साल लंबे रिश्ते के बाद अलग होने का फैसला क्यों करना पड़ा? वहीं अब लोग आयशा के बारे में और जानकारी खंगालने में जुटे हैं। 

एंग्लो इंडियन परिवार में हुआ था जन्म
आयशा मुखर्जी का जन्म 27 अगस्त 1975 को बंगाल के एंग्लो इंडियन परिवार में हुआ था। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटिश मूल की थीं। आयशा के जन्म के 8 साल बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बसने का फैसला किया। वहीं उनकी परवरिश और पढ़ाई हुई। 

आयशा एक प्रोफेशनल किक बॉक्सर रही हैं। उन्होंने शिखर धवन से पहले ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन के साथ शादी की थी। दोनों का रिश्ता 10 साल चला। दोनों की दो बेटियां भी थीं लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया और दोनों ने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया। 

हरभजन सिंह के जरिए हुई मुलाकात 
इसके बाद साल 2012 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। शिखर ने पहली बार आयशा को फेसबुक पर नोटिस किया जिनकी फ्रेंड लिस्ट में हरभजन सिंह भी थे। दोनों के बीच इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया और आगे चलकर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 30 अक्टूबर 2012 को दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। 

दोनों की उम्र में था 10 साल का अंतर 
शिखर और आयशा की उम्र में 10 साल का अंतर था इस वजह से शुरुआत में शिखर के पिता इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन मां सुनैना के राजी होने के बाद उनके पिता भी शादी के लिए राजी हो गए। शिखर से शादी के 2 साल बाद आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जोरावर है। शिखर ने आयशा की पहली शादी से हुए दोनों बच्चों को भी गोद लिया था जिनका नाम आलिया और रिया है। 

75 करोड़ की मालकिन हैं आयशा 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा मुखर्जी तकरीबन 75 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर