सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं युजवेंद्र चहल की मंगेतर के वीडियो, सुशांत सिंह के गाने पर किया था शानदार डांस

जानिए कौन हैं टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की मंगेतर जो सोशल मीडिया पर अपने डांसिग वीडियो से सनसनी मचाती रही हैं । हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के गीत पर डांस किया था।

Dhana Shree Verma
धनश्री वर्मा 
मुख्य बातें
  • युजवेंद्र चहल की मंगेतर को लोग पहले से ही पहचानते हैं
  • उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं
  • उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन वाली महिलाओं में शामिल किया जा सकता है

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को अचानक सोशल मीडिया पर अपने रोका की खबर साझा करके सबको चौंका दिया। धनश्री वर्मा उनकी हमसफर बनने जा रही हैं। इस खबर को साझा करते हुए चहल और धनश्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक जैसे कैप्शन के साथ रोका की तस्वीर साझा करते हुए लिखा परिवार के साथ हमने भी कहा 'हां'।

आइए जानते हैं कौन हैं धनश्री वर्मा जिनके साथ युजवेंद्र चहल शादी करने जा रहे हैं। इन्स्टाग्राम एकाउंट पर धनश्री ने अपना जो परिचय दिया है उसके हिसाब से वो डॉक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। उनके डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहे हैं। लेकिन अब जाकर उन्हें चहल की मंगेतर के रूप में नई पहचान मिली है। 

हाल ही में उन्होंने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के गीत पर रेड कलर की ड्रेस पहनकर डांस किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उनके इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर तकरीबन 7 लाख लोगों ने देखा था। 

धनश्री एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो एक डांस कंपनी धनश्री वर्मा डांस कंपनी की मालिक भी हैं। वो बॉलीवुड के सॉन्ग्स पर डांस करती हैं और उनके यूट्यूब चैनल पर तकरीबन 1.5 मिलियन फॉलोअर हैं। वो हिप हॉप डांस में पारंगत हैं। धनश्री को डांस करने के अलावा कुत्तों से लगाव है और उन्हें घूमने फिरने का भी शौक है। वो सोशल मीडिया पर अपने पालतू कुत्ते के साथ और यात्रा की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

धनश्री हैं 'ब्यूटी विद ब्रेन'
 

धनश्री ब्यूटी विद ब्रेन की अनोखी मिसाल हैं। वो पढ़ी लिखी हैं उन्होंने मुंबई के डी वाय पाटिल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में बैचलर डिग्री हासिल की है। वो मुंबई में अपना डासिंग स्कूल चलाती हैं। डेन्टिस्ट होते हुए उन्होंने डांस को अपना पहला प्यार माना और इसी फील्ड में करियर बनाते हुए लोकप्रियता हासिल की। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर