PHOTOS: अब टीम इंडिया के इस युवा क्रिकेटर ने की शादी, देखिए गोवा में हुए समारोह की शानदार तस्वीरें

Rahul Chahar marries Ishani Johar: टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर राहुल चाहर ने बुधवार को तब सबको चौंका दिया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की। कम ही लोग जानते रहे होंगे कि राहुल आईपीएल से पहले शादी करने जा रहे हैं।

Rahul Chahar marries Ishani Johar
राहुल चाहर और ईशानी जोहर 
मुख्य बातें
  • टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर राहुल चाहर ने की शादी
  • राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी जोहर से की शादी
  • दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड व मंगेतर ईशानी जोहर से शादी कर ली। आईपीएल 2022 का कार्यक्रम काफी लंबा होने वाला है, ऐसे में राहुल ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले शादी करने का फैसला किया। दोनों ने कुछ करीबी लोगों के बीच गोवा में शादी की।

राहुल चाहर ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी, जिसके बाद से फैंस और तमाम क्रिकेटरों के बधाई संदेश आने का सिलसिला शुरू हो गया। ईशानी और राहुल की सगाई 2019 में हो गई थी और अब तीन साल बाद दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। खबर है कि अब शनिवार को रिसेप्शन दिया जाएगा जहां तमाम दिग्गज क्रिकेटर भी सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rahul Chahar (@rdchahar1)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rahul Chahar (@rdchahar1)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rahul Chahar (@rdchahar1)

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने भी राहुल चाहर को शादी की शुभकामनाएं दीं। आईपीएल 2022 की नीलामी में राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था।

राहुल चाहर के बड़े भाई दीपक चाहर भी भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने भी हाल ही में एक मैच के दौरान स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया था। दीपक चाहर को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर