LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs SA 1st Test Day 1 Highlights: द. अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन भारत का पलड़ा भारी, 'शतकवीर' केएल राहुल का रहा जलवा

India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test, DAY-1 Highlights: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल का जलवा रहा। वह शतक जड़कर नाबाद रहे।

India vs South Africa Test Live Cricket Score
India vs South Africa Test Live Cricket Score

India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test, DAY-1 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम खेला जा रहा है।रविवार को मैच के पहले दिन 'शतकवीर' केएल राहुल के दम पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। स्टंप्स के समय केएल राहुल 248 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 122 रन नाबाद हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे 81 गेंदों में 8 चौकों के जरिए 40 रन जोड़कर टिके हुए हैं। इन  दोनों के अलाव सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 60 रन की पारी खेली। कप्तान विराट कोहली ने 35 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा शून्य पर पवेलियन लौटे। दूसरी ओर, दक्षिण ्अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट चटकाए।

IND vs SA 1st DAY 2 LIVE SCORE: Check here

भारत की नजर पहली टेस्ट सीरीज जीत पर

हाल ही में न्यूजीलैंड को टी20 और टेस्ट सीरीज में धूल चटाने वाली टीम इंडिया अच्छी लय में है। विराट सेना चाहेगी कि मौजूदा सीरीज में भी भारतीय खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखें। भारत ने कई धाकड़ टीमों को उन्हीं के घर में शिकस्त दी है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की सरजमीन पर टीम अभी  तक टेस्ट सीरीज में  जीत हासिल नहीं हो सकी है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उसकी धरती पर मात देने के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी किला फतेह करने पर होगी। 

कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मजबूत टीम नहीं रही क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से वह परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इसे देखते हुए कोहली और उनकी टीम के लिए इसे बेहतरीन मौका माना जा रहा है। बता दें कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा 1992 में किया था। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, तेम्ब बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Dec 26, 2021  |  09:04 PM (IST)
भारत ने तीन विकेट पर 272 रन बनाए

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल 122 जबकि अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर खेल रहे थे।

Dec 26, 2021  |  08:27 PM (IST)
250 रन के पार पहुंची टीम इंडिया

केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल 115 और रहाणे 33 रन बनाकर टिके हुए हैं। भारत ने 84 ओवर में 257/3 का स्कोर खड़ा कर लिया है।

Dec 26, 2021  |  08:03 PM (IST)
केएल राहुल ने ठोका सातवां शतक

ओपनर केएल राहुल (104*) ने शतक ठोक दिया है। उन्होंने 78वें ओवर में चौका लगाकर अपना सैकड़ा कंप्लीट किया। राहुल ने 210 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के के दम पर शतक बनाया। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 238/3 है। रहाणे 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

Dec 26, 2021  |  07:32 PM (IST)
कोहली को एनगिडी ने भेजा पवेलियन

भारत को तीसरा झटका कप्तान विराट कोहली के तौर पर लगा है। कोहली ने 94 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 4 चौके मारे। कोहली को लुंगी एनगिडी ने 69वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह कवर ड्राइव मारना चाहते थे लेकन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े मुल्डर के हाथों में चली गई। वह 199 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए राहुल के साथ 82 रन की साझेदारी की। राहुल 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ देने के लिए अजिंक्य रहाणे (4*) आए हैं।

Dec 26, 2021  |  07:07 PM (IST)
राहुल-कोहली ने लगाई गेंदबाजों की क्लास

जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा है राहुल और कोहली विपक्षी गेंदबाजों पर हावी होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। राहुल ने 79 रन बना लिए हैं जबकि कोहली 34 रन के निजी स्कोर पर हैं। भारत ने 65 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। 

Dec 26, 2021  |  06:47 PM (IST)
विराट कोहली ने खोले हाथ

धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने लगातार दो ओवर में एक-एक चौका लगाया। 61 ओवर के बाद भारत का स्कोर 174/2 है। कोहली 31 जबकि राहुल 73 पर खेल रहे हैं।

Dec 26, 2021  |  06:27 PM (IST)
टी ब्रेक तक दो झटकों से उबरी भारतीय टीम

दूसरे सत्र की शुरुआत में भारत को श्रेयस अय्यर (60) और चेतेश्वर पुजारा (0) के रूप में दो झटके लगे।  इसके बाद राहुल और कोहली ने विपक्षी खेमे को खुश होने का अवसर नहीं दिया। दोनों ने टी ब्रेक तक 40 रन की साझेदारी कर डाली। दूसरे सत्र खत्म होने पर भारत का स्कोर 57 ओवर में 157/2 है। राहुल 68 और कोहली 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

Dec 26, 2021  |  06:12 PM (IST)
150 रन के पार पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम ने 150 का आंकड़ा छू लिया है। टीम ने 333 गेंदों में 150 रन बनाए। 56 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 152/2 है। राहुल 63 और कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Dec 26, 2021  |  05:49 PM (IST)
IND vs SA Score: 50 ओवर में भारत का स्कोर 142/2

दो बड़े झटकों के बाद राहुल और कोहली ने मोर्चा संभाल रखा है। राहुल 59 और कोहली 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 50 ओवर का खेल हो चुका है, जिसके बाद  टीमम इंडिया का स्कोर 142/2 है।

Dec 26, 2021  |  05:24 PM (IST)
केएल राहुल ने भी जमाया पचासा

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (51*) ने भी पचासा जमा दिया है। उन्होंने 127 गेंदों में 9 चौकों के जरिए 50 रन जोड़े। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/2 है। विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Dec 26, 2021  |  05:20 PM (IST)
मयंक और पुजारा बने एनगिडी का शिकार

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 41वें ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे मयंक अग्रवाल को अपना शिकार बनाया और फिर चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। मयंक ऑफ स्‍टंंप पर आई गुड लेंथ को रोकने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 123 गेंदों का सामन किया और 9 चौकों की बदौलत 60 रन की पारी खेली। वहीं, पुजारा ने भी अगली गेंद पर डिफेंस करने के चक्कर में विकेट गंवाया। गेंद उनके बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद थाई पैड पर लगी और उसके बाद शॉर्ट लेग पर खड़े  कीगन पीटरनस के हाथों में चली गई।

Dec 26, 2021  |  05:03 PM (IST)
40 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 113

मयंक और राहुल अनुशासित बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों विपक्षी खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दे रहे। मयंक 56 और राहुल 47 रन जोड़कर टिके हैं। भारत का स्कोर 40 ओवर में 113 पर पहुंच गया है।

Dec 26, 2021  |  04:45 PM (IST)
टीम इंडिया का सैकड़ा हुआ पूरा

भारतीय टीम का सैकड़ा पूरा हो गया है। टीम ने 208 गेंदों में 100 रन जुटाए। इस दौरान 10 अतिरिक्त रन मिले। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101 है। मयंक अग्रवाल 56 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं, केएल राहुल ने 35 रन बना लिए हैं।

Dec 26, 2021  |  04:20 PM (IST)
मयंक ने जड़ा छठा टेस्ट अर्धशतक

लंच के बाद दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। मयंक (53*) ने 30वें ओवर में अपने अर्धशतक पूरा किया। मयंक ने 89 गेंदो में 8 चौको की मदद से 50 रन कंप्लीट किए। 30 ओवर के  बाद भारत का स्कोर 90 पर पहुंच गया है। राहुल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Dec 26, 2021  |  03:35 PM (IST)
लंच ब्रेक तक भारत का पलड़ा भारी

भारत ने टॉस जीतकर जिस इरादे के साथ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, उसपर सलामी बल्लेबाज अभी तक खरे उतरे हैं। दोनों ने पहले सत्र में भारत को कोई झटका नहीं लगने दिया है। मयंक और राहुल लंच ब्रेक तक 28 ओवर का खेल होने के बाद भारत के लिए 83 रन बटोर चुके हैं। मयंक 46 और राहुल 29 के निजी स्कोर पर हैं।

Dec 26, 2021  |  03:12 PM (IST)
अर्धशतक के करीब पहुंचे मयंक अग्रवाल

राहुल की तुलान में मयंक तेजी  से रन जुटा रहे हैं। मयंक अर्धशतक से महज 7 रन दूर हैं। उन्होंने 43 रन बना लिए हैं। वहीं, राहुल 22 रन के निजी स्कोर पर क्रीज पर हैं। भारत ने 23 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 69 रन जुटाए हैं।

Dec 26, 2021  |  02:53 PM (IST)
भारतीय टीम का पचासा कंप्लीट

टीम इंडिया ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। 18 ओवर का खेल खत्म होने पर स्कोर 52 हो गया है। भारत ने 105 गेंदों में 50 रन जोड़े। इस दौरान टीम को कोई अतिरिक्त रन नहीं मिला। राहुल 16 और मयंक 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Dec 26, 2021  |  02:40 PM (IST)
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42 पर पहुंचा

 भारत ने 15 ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना विकेट खोए 42 रन जुटा लिए हैं। राहुल और मयंक ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। राहुल 16 जबकि मयंक 26 रन बनाकर टिके हैं।

Dec 26, 2021  |  02:18 PM (IST)
IND vs SA Score: 10 ओवर में भारत का स्कोर 32

धीमी शुरुआत के बाद  भारतीय ओपनर्स रन जुटाने की रफ्तार बढ़ा रहे हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32 पर पहुंच गया है। राहुल 9 और मयंक ने 23 रन बना लिए हैं। मयंक ने डेब्यूटेंट मार्को जेनसेन के ओवर में तीन चौके लगाए।

Dec 26, 2021  |  02:07 PM (IST)
कसी हुई गेंदबाजी कर रहे रबाडा-एनगिडी

कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी कसी हुई गेदंबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम 16 रन ही बना सकी है। राहुल 5 और मयंक 11 के निजी स्कोर पर हैं।