LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

India vs West Indies 1st T20I: भारत 6 विकेट से जीता पहला टी20, वेंकटेश अय्यर ने जड़ा विजयी छक्का

IND vs WI 1st T20I, India vs West Indies First T20I (भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच): भारत ने वेस्टइंडीज को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

IND-vsदोनों टीमें इस प्रकार हैं: -WI-first-T20I-KOLKATA-EDEN-GARDENS
IND-vs-WI-first-T20I-KOLKATA-EDEN-GARDENS

IND vs WI 1st T20I, India vs West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 158 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने वेंकटेश अय्यर के विजयी छक्के की बदौलत 7 गेंद और 6 विकेट शेष रहते जीत दिला दी। सूर्यकुमार यादव 18 गेंद में 34 और वेंकटेश अय्यर 13 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली वहीं ईशान किशन ने 35 रन बनाए। 

भारत की शानदार शुरुआत, अर्धशतक से चूके रोहित जीत के लिए मिला था 158 रन का लक्ष्य
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले टी20 मैच में कैरेबियाई टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। निकोलस पूरन सबसे सफल कैरेबियाई बल्लेबाज रहे। उन्होंने 43 गेंद में 61 रन की पारी खेली। वहीं काईल मेयर्स ने 31(24) और कप्तान पोलार्ड ने 24(19) रन बनाए। भारत के लिए रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 2-2 विकेट झटके। वहीं भुवी, दीपक और चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

रोहित-ईशान ने दी धमाकेदार शुरुआत
जीत के लिए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 4.3 ओवर में ही भारतीय टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। 6 ओवर में भारतीय टीम ने 58 रन बना लिए थे। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों रोस्टन चेज और अकील हुसैन ने रनों पर लगाम लगा दी। जिसकी वजह से रोहित छक्का जड़ने की कोशिश में आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर लपके गए। उन्होंने 19 गेंद में 40 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने 3 छक्के और 4 चौके जड़े। रोहित जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 64 रन था। 

फिर नहीं चला विराट का बल्ला
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली और ईशान किशन ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया लेकिन 93 के स्कोर पर ईशान किशन रोस्टन चेज की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में लपके गए। उन्होंने 35 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली 95 के स्कोर पर फेबियन एलन की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में मिड-ऑफ पर लपके गए। विराट ने 13 गेंद में 17 रन की पारी खेली। विराट के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत 8 गेंद में 8 रन बनाकर शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर लपके गए। भारतीय टीम का स्कोर अचानक 14.3 ओवर में 114 रन पर चार विकेट हो गया।

सूर्यकुमार-अय्यर ने दिलाई जीत
ऐसे में अंत में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने शानदार और सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव ने अपने जाने पहचाने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 26 गेंद में 48 रन की नाबाद साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव जहां 18 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं वेंकटेश अय्यर ने फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए 13 गेंद में 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट रोस्टन चेज ने लिए वहीं शेल्डन कॉट्रेल और फेबियन एलन ने 1-1 विकेट लिए। 

खराब रही वेस्टइंडीज की शुरुआत
वेस्टइंडीज की मैच में शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की चौथी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने ब्रेंडन किंग को कैच कराकर चलता कर दिया। इसके बादज काइल मेयर्स और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला और टीम को 6.1 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद चहल ने काईल मेयर्स को एलबीडब्लू करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मेयर्स ने 31(24) गेंद मे बनाए। 

अर्धशतक जड़कर आउट हुए पूरन
11वें ओवर में डेब्यूटेंट रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में दो विकेट लेकर विंडीज की योजनाओं पर पानी छोड़ दिया। चेज जहां 4 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। वहीं पॉवेल 2 रन की पारी खेलने के बाद बाउंड्री पर लपके गए। ऐसे में वेस्टइंडीज का स्कोर 74 रन पर 4 विकेट हो गया। इसके बाद एक छोर निकोलस पूरन थामे रहे और 38 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके थोड़ी ही देर बाद वो पवेलियन वापल लौट गए। उन्होंने 43 गेंद पर 61 रन बनाए और हर्षल पटेल का शिकार बने। 

भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रवि बिश्नोई को डेब्यू का मौका मिला है। भारत पांच गेंदबाजों के साथ उतरने के साथ फैसला किया जिसमें तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर शामिल हैं। दीपक चाहर,हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे वहीं स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल का साथ डेब्युटेंट रवि बिश्वोई देंगे।  

ऐसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 17 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 10 में भारत और 6 में जीत हासिल की है। जबकि एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला है। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर हो सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट खेलने के माहिर हैं ऐसे में भारतीय टीम उन्हें कतई हलके में नहीं लेगी। 

भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल। 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11:काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान),रोवमैन पॉवेल,रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, फैबियन एलन,  ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन, शेल्डन कॉटरेल

Feb 16, 2022  |  10:50 PM (IST)
वेंकटेश अय्यर के विजयी छक्के से जीता भारत

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 में 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को जीत दिलाने में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने अहम भूमिका अदा की। दोनों खिलाड़ी अंत तक नाबाद रहे। वेंकटेश अय्यर ने विजयी छक्का जड़ा। 

Feb 16, 2022  |  10:43 PM (IST)
भारत को जीत के लिए चाहिए 12 गेंद में 9 रन

भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 17 (11) और सूर्यकुमार यादव 28 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 12 गेंद में 9 रन और बनाने हैं।
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 18 ओवर, स्कोर 149/4 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  10:40 PM (IST)
सूर्यकुमार ने की कॉट्रेल की धुनाई, भारत को जीत के लिए चाहिए 18 गेंद में 19 रन

भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 10 (8) और सूर्यकुमार यादव 26(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 18 गेंद में 19 रन और बनाने हैं। 17वें ओवर में भारत ने 13 रन जुटाए।
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 17 ओवर, स्कोर 140/4 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  10:36 PM (IST)
16 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 126 रन

भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 7 (4) और सूर्यकुमार यादव 15(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 24 गेंद में 32 रन और बनाने हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 16 ओवर, स्कोर 126/4 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  10:30 PM (IST)
15 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 120 रन

भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 5 (2) और सूर्यकुमार यादव 13(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 30 गेंद में 38 रन और बनाने हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 15 ओवर, स्कोर 120/4 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  10:28 PM (IST)
बल्लेबाज करने आए वेंकटेश अय्यर

पंत के बाद वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे और चौके के साथ शुरुआत की ।

Feb 16, 2022  |  10:28 PM (IST)
भारत को लगा चौथा झटका, पंत बने कॉट्रेल का शिकार

ऋषभ पंत 8 गेंद पर 8 रन बनाकर कॉट्रेल की गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से फ्लिक शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वो ऐसा करने से चूक गए और 30 गज सर्कल के अंदर लपके गए। इसी के साथ भारतीय टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया। 

Feb 16, 2022  |  10:22 PM (IST)
14 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 112 रन

भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 6 (5) और सूर्यकुमार यादव 12(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 36 गेंद में 46 रन और बनाने हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 14 ओवर, स्कोर 112/3 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  10:16 PM (IST)
100 रन के पार पहुंचा भारत, पिच पर पंत और सूर्यकुमार

विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने लगातार दो चौके जड़कर भारतीय टीम को 12.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। 13 ओवर में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 8 (3) और ऋषभ पंत 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Feb 16, 2022  |  10:14 PM (IST)
भारत को लगा तीसरा झटका, एलेन का शिकार बने विराट

विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में विराट कोहली बाउंड्री पर किरोन पोलार्ड के हाथो ंलपके गए। विराट 13 गेंद में 17 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

Feb 16, 2022  |  10:11 PM (IST)
12 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 93 रन

भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 0 (0) और विराट कोहली 16 (11)  रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 48 गेंद में 65 रन और बनाने हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 12 ओवर, स्कोर 93/2 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  10:09 PM (IST)
भारत को लगा दूसरा झटका, चेज ने किया ईशान का भी शिकार

रोस्टन चेज की गेंद पर पुल शॉट खेलकर ईशान किशन बाउंड्री पर 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर फेबियन एलन की गेंद पर लपके गए। ईशान ने 42 गेंद में 35 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके जड़े। 

Feb 16, 2022  |  10:05 PM (IST)
11 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 89 रन

भारत ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 33 (38) और विराट कोहली 14(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 54 गेंद में 69 रन और बनाने हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 11 ओवर, स्कोर 89/1 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  09:58 PM (IST)
10 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 80 रन

भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 30 (35) और विराट कोहली 8(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 60 गेंद में 78 रन और बनाने हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 10 ओवर,  स्कोर 80/1 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  09:54 PM (IST)
9 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 73 रन

भारत ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 24 (30) और विराट कोहली 7(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 9 ओवर,  स्कोर 73/1 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  09:54 PM (IST)
8 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 65 रन

भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 23 (28) और विराट कोहली 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs WI 1st T20I LIVE SCORE: भारत 8 ओवर,  स्कोर 65/1 (लक्ष्य 158)

Feb 16, 2022  |  09:50 PM (IST)
चेज ने किया रोहित का शिकार

पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर रोस्टन चेज के खिलाफ छक्के जड़ने की कोशिश में रोहित बाउंड्री पर ओडेन स्मिथ के हाथों लपके गए। रोहित ने  40 19) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

Feb 16, 2022  |  09:48 PM (IST)
7 ओवर में भारत ने बनाए 63/0 रन

158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पॉवरप्ले के 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 40 (18) और ईशान किशन 22 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Feb 16, 2022  |  09:42 PM (IST)
6 ओवर में भारत ने बनाए 58/0 रन

158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 38 (16) और ईशान किशन 19 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं। रोस्टन चेज ने अपने पहले ओवर में 1 रन दिए। 

Feb 16, 2022  |  09:39 PM (IST)
5 ओवर में भारत ने बनाए 57/0 रन

158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 38 (15) और ईशान किशन 18 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं। अकील हुसैन ने अपने पहले ओवर में 13 रन खर्च किए।