LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs ZIM 2nd ODI Highlights: भारत ने दूसरे वनडे में भी जिंबाब्वे को रौंदा, राहुल ब्रिगेड ने सीरीज पर किया कब्जा

India vs Zimbabwe 2nd ODI Highlights: भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे भी अपने नाम कर लिया। भारत को 162 रन का टारगेट मिला था।

India vs Zimbabwe 2nd ODI
India vs Zimbabwe 2nd ODI

भारत टीम ने शनिवार को जिंबाब्वे के विरुद्ध दूसरा वनडे 5 विकेट से जीत लिया। जिंबाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में 162 रन टारगेट दिया, जिसे भारत ने 25.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 22 अगस्त (सोमवार) को खेला जाएगा।

भारत ने किया निराशाजनक आगाज

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान केएल राहुल (1) को दूसरे ओवर में विक्‍टर एनयोची ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद, शिखर धवन और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन की पार्टनरशिप की। धवन को सातवें ओवर में तनाका चिवंगा ने इनोसेंट काइया के हाथों लपकवाया। उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 33 रन बनाए। धवन के जाने के बाद बैटिंग के लिए ईशान किशन (6) का बल्ला नहीं चला। उन्हें 12वें ओवर में ल्‍यूक जोंगवे ने बोल्ड किया।

हुड्डा और गिल ने की अहम साझेदारी

भारत को चौथा झटका गिल के रूप में लगा, जो 14वें ओवर में जोंगवे का शिकार बने। गिल ने सिक्स लगाने के चक्कर में थर्ड मैन पर ब्रैड इवांस को कैच थमाया। उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली। यहां से दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों पांचवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े। हुड्डा को 14वें ओवर में सिकंदर रजा ने बोल्ड किया। उन्होंने 36 गेंदों में 25 रन जुटाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। सैमसन ने 39 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 4 सिक्स जड़े। अक्षर पटेल 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

ऐसा रहा जिंबाब्वे की पारी का हाल

इससे पहले, टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा और मोहम्‍मद सिराज ने एक-एक शिकार किए। मेजबान टीम के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

जिंबाब्वे की शुरुआत खराब रही, जिससे वो उबर नहीं पाई। जिंबाब्वे ने 13वें ओवर में तक चार विकेट महज 31 के कुल स्कोर पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज ताकुजवनाशे केइतानो (7) और इनोसेंट काइया (7) नहीं चले। वेस्‍ले मधेवीरे (2) और कप्तान रेगिस चकाब्‍वा (2) ने भी सस्ते में विकेट गंवाया। हालांकि, सीन विलियमम्स (42) और सिकंदर रजा (16) ने पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर कुछ देर विकेट गिरने के सिलसिले को रोका। यह साझेदारी 21वें ओवर में रजा के आउट होने के बाद टूटी।

विलियमम्स और बर्ल टिककर खेले

रजा के जाने के बाद विलियम्स ने छठे विकेट के लिए ल्‍यूक जोंगवे (6) के संग 33 रन की पार्टनरशिप की। विलियमम्स को दीपक हुड्डा ने 28वें ओवर में शिखर धवन के हाथों लपकवाया। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करने के बाद 3 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, जोंगवे 33वें ओवर में सातवें खिलाड़ी के तौर पर पवेलियल लौटे।

पहले वनडे में टिककर बल्लेबाजी करने वाले ब्रैड इवांस (6) का बल्ला भी खामोश रहा। उन्हें अक्षर पटेल ने 37वें ओवर में बोल्ड किया। विक्‍टर एनयोची (0) 38वें ओवर में रन आउट हो गए। तनाका चिवंगा के 39वें ओवर की पहली गेदं पर रन आउट होते ही जिंबाब्वे की पारी सिमट गई। रेयान बर्ल ने 47 गेंदों में 3 चौकों और 1 सिक्स की बदौलत नाबाद 39 रन की पारी खेली।

भारत और जिंबाब्वे की प्लेइंग इलेवन

भारत: केएल राहुल (कप्‍तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हूडा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल,  शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा और मोहम्‍मद सिराज।

जिंबाब्वे: रेगिस चकाब्‍वा (कप्‍तान), इनोसेंट काइया, ताकुजवनाशे केइतानो, वेस्‍ले मधेवीरे, सीन विलियमम्स, सिकंदर रजा, रेयान बर्ल, ल्‍यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्‍टर एनयोची और तनाका चिवंगा।

Aug 20, 2022  |  06:26 PM (IST)
भारत ने 5 विकेट से जीता मैच

भारत ने दूसरे वनडे में 5 विकेट से जीत दर्ज की है। संजू सैमसन ने इनोसेंट काइया पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। सैमसन ने नाबाद 43 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने नाबाद 6 रन बनाए।
25.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/5, वाइड-19, नो-बॉल-1, बाई-1 रन।

Aug 20, 2022  |  06:21 PM (IST)
जीत के लिए 1 रन की दरकार

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारत को जीत के लिए अब एक रन की दरकार है। वेस्‍ले मधेवीरे ने 25वें ओवर में 7 रन दिए। अक्षर ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया।
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/5, वाइड-19, नो-बॉल-1, बाई-1 रन। संजू सैमसन 37* और अक्षर पटेल 6* क्रीज पर हैं।
 

Aug 20, 2022  |  06:18 PM (IST)
दीपक हुड्ड को रजा ने किया आउट

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारत को पांचवां झटका दीपक हुड्डा के तौर पर लगा है। उन्होंने 36 गेंदों में 25 रन जुटाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। हुड्डा को 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिकंदर रजा ने बोल्ड किया। उन्होंने संजू सैमसन के संग पांचवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 

24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/5, वाइड-17, नो-बॉल-1, बाई-1 रन। संजू सैमसन 36* और अक्षर पटेल 1* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  06:13 PM (IST)
जीत के लिए 10 रन की दरकार

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: विलियम्स ने 23वें ओवर में 13 रन लुटाए, जो सैमसन ने बनाए। सैमसन ने दूसरी-दूसरी गेंद पर सिक्स मारा और चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।

23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/4, वाइड-17, नो-बॉल-1, बाई-1 रन। दीपक हुड्डा 25* और संजू सैमसन 35* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  06:10 PM (IST)
जीत के लिए 23 रन की जरूरत

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ रही है। मेहमान टीम को जीत के लिए अब सिर्फ 23 रन की जरूरत है।

22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 139/4, वाइड-17, नो-बॉल-1, बाई-1 रन। दीपक हुड्डा 25* और संजू सैमसन 22* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  06:03 PM (IST)
सैमसन ने लगाया फॉर-सिक्स

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: सैमसन ने 20वें ओवर करने आए रजा के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर फॉर और तीसरी गेंद पर सिक्स जड़ा। 

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/4, वाइड-17, नो-बॉल-1, बाई-1 रन। दीपक हुड्डा 18* और संजू सैमसन 20* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  05:57 PM (IST)
रजा ने किफायती ओवर फेंका

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: सिकंदर रजा ने जिंबाब्वे के लिए 18वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 1 रन खर्च किए। हुड्डा ने दूसरी गेंद सिंगल निकाला। 

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/4, वाइड-15, नो-बॉल-1, बाई-1 रन। दीपक हुड्डा 17* और संजू सैमसन 9* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  05:46 PM (IST)
भारतीय टीम का सैकड़ा कंप्लीट

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारतीय टीम 100 रन के पार पहुंच गई है। भारत ने 16वें ओवर में 11 रन बटोरे। सैमसन ने तीसरी और हुड्डा ने पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/4, वाइड-15, बाई-1 रन। दीपक हुड्डा 15* और संजू सैमसन 5* क्रीज पर हैं।
 

Aug 20, 2022  |  05:35 PM (IST)
शुभमन गिल लौटे पवेलियन

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया है। शुभमन गिल 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें ल्‍यूक जोंगवे ने थर्डमैन पर ब्रैड इवांस के हाथों कैच कराया। गिल ने 34 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/4, वाइड-15, बाई-1 रन। दीपक हुड्डा 8* और संजू सैमसन 0* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  05:24 PM (IST)
इशान किशन जल्द हुए आउट

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारत को तीसरा झटका इशान किशन के रूप में गिरा है, जिन्हें ल्‍यूक जोंगवे ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। वह ड्राइव करने की कोशिश में थे और गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटों में घुस गई। किशन ने 13 गेंदों में 6 रन जुटाए।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/3, वाइड-14, बाई-1 रन। शुभमन गिल 28* और दीपक हुड्डा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Aug 20, 2022  |  05:18 PM (IST)
पहला पावर प्ले हुआ समाप्त 

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: पहला पावर प्ले खत्म हो चुका है। 10वां ओवर ल्‍यूक जोंगवे ने किया और  11 रन खर्च किए। गिल ने चौथी गेंद पर चौके समेत 5 रन बनाए जबकि 6 रन वाइड के आए।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/2, वाइड-14, बाई-1 रन। शुभमन गिल 22* और इशान किशन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Aug 20, 2022  |  05:17 PM (IST)
चिवंगा ने किफायती ओवर डाला

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: चिवंगा ने 9वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और 2 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड शामिल है। वहीं, गिल ने पहली गेंद पर रन निकाला, जिसके बाद इशान कोई रन नहीं बना सके।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/2, वाइड-8, बाई/लेग बाई-1 रन। शुभमन गिल 17* और इशान किशन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 20, 2022  |  05:17 PM (IST)
शुभमन गिल ने 2 चौके ठोके

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: शुभमन गिल ने आठवां ओवर करने आए एनयोची के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने तीसरी और पांचवीं गेंद पर शानदार जौका जमाया। 

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/2, वाइड-7, बाई/लेग बाई-1 रन। शुभमन गिल 16* और इशान किशन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 20, 2022  |  05:01 PM (IST)
शिखर धवन बने चिवंगा का शिकार

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारत को दूसरा विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा है। धवन ने 21 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 33 रन की पारी खेली। उनकी पारी का अंत तनाका चिवंगा ने सातवें ओवर तीसरी गेंद पर किया। धवन बड़ा शॉट मारने के चक्कर में स्क्वेयर लेग पर इनोसेंट काइया को कैच थमा बैठे।

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/2, वाइड-6, बाई/लेग बाई-1 रन। शुभमन गिल 7* और इशान किशन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 20, 2022  |  04:59 PM (IST)
शिखर धवन ने लगाए दो चौके

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: एनयोची ने छठे ओवर में 15 रन लुटाए। धवन ने पहली और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। वहीं, छठी गेंद पर 5 रन आए।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/1, वाइड-5, बाई/लेग बाई-6 रन। शिखर धवन 22* और शुभमन गिल 7* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  04:52 PM (IST)
शुभमन गिल ने खोला खात

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: चिवंगा ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 5 रन दिए। उन्होंने इस दौरान वाइड गेंद फेंकी। धवन ने एक और गिल ने 2 रन बनाए।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/1, वाइड-5, बाई/लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 13* और शुभमन गिल 6* क्रीज पर हैं।
 

Aug 20, 2022  |  04:45 PM (IST)
शुभमन गिल ने खोला खात

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: एनयोची ने चौथे ओवर किया और पांच रन खर्च किए। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। इसके अलावा, धवन ने एक रन बनाया।

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/1, वाइड-3, बाई/लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 12* और शुभमन गिल 4* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  04:43 PM (IST)
शिखर धवन ने खोले अपने हाथ

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: चिवंगा ने दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए, जिसमें 2 वाइड भी शामिल हैं। वहीं, धवन ने एक चौके समेत 9 रन बटोरे। उन्होंने दो डबल और एक सिंगल निकाला।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/1, वाइड-3, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 11* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  04:33 PM (IST)
केएल राहुल ने खोया अपना विकेट

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारत को पहले झटका कप्तान केएल राहुल के तौर पर लगा है। शुभमन गिल की जगह बतौर ओपनर उतरे राहुल 5 गेंदों में महज 1 रन बना सके। उन्हें विक्‍टर एनयोची ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। राहुल गुड लेंथ गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करने के मूड में थे पर गेंद पर जा लगी। ऐसे में अंपायर ने आउट करार दिया पर राहुल ने ले लिया, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/1, वाइड-1, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 2* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।

Aug 20, 2022  |  04:27 PM (IST)
भारतीय पारी का हुआ आगाज

IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: भारत की पारी शुरू हो गई है। शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी के लिए कप्तान केएल राहुल उतरे हैं। वहीं, जिंबाब्वे की ओर से पहला ओवर तनाका चिवंगा ने किया, जिसमें 4 रन आए। धवन और राहुल ने सिंगल निकाला जबकि एक रन वाइड और एक लेग बाई का आया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0, वाइड-1, लेग बाई-1 रन। शिखर धवन 1* और केएल राहुल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।