LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs AUS U19 Highlights: ऑस्ट्रेलिया को मात देकर लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इंग्लैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

IND U19 vs AUS U19 India vs Australia U19 World Cup 2022 Semi-Final: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रन के अंतर से मात देकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में लगातार चौथी बार प्रवेश कर लिया है।

INDIA vs Australia LIVE Cricket SCORE
तस्वीर साभार:  Twitter
INDIA vs Australia LIVE Cricket SCORE

यश धुल के कप्तानी शतक(110) और उपकप्तान शेख राशिद(94) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से मात देकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में लगातार चौथी बार प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी खिताबी भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होगी। जिसने अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। जीत के लिए 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ओवर में 194 रन बनाकर ढेर हो गई। 

आठवीं बार फाइनल में पहुंचा है भारत 
चार बार की चैंपियन टीम इंडिया आठवीं बार फाइनल में पहुंची है। 2 साल पहले दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए विश्व कप के फाइनल में प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम एक बार फिर फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। 

खराब रही भारत की शुरुआत, 37 रन पर गंवाए 2 विकेट
मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन धीमी शुरुआत के बाद भारतीय टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी(6) और हरनूर सिंह (16) 12.3 ओवर में महज 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इसके बाद कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख राशिद ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को आगे बढ़ाया। 

तीसरे विकेट के लिए सिंधू-राशिद ने जोड़े 204 रन
दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पहले तो 25 ओवर में टीम को 86 रन के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन जब पिच पर पैर और आंखें जम गईं तो दोनों ने कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ हमला करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी करके टीम को 241 रन के स्कोर तक पहुंचाया। धुल ने 106 गेंद में अपना शतक पूरा किया लेकिन 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण रूप से राशिद के शॉट पर धुल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर राशिद भी 94 रन पर कैच दे बैठे। वो 6 रन के अंतर से शतक जड़ने से चूक गए। 

अंतिम ओवर में जोड़े 27 रन
इसके बाद अंतिम ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। हंगारगेकर ने 13(10) और निशांत सिंधू ने 12(10) रन बनाए लेकिन विकेटकीपर बाना ने 4 गेंद में नाबाद 20 रन जड़कर भारत को 50 ओवर में 5 विकेट पर 290 के स्कोर तक पहुंचा दिया। सिंधू और बाना ने अंतिम ओवर में 27 रन बनाए। अंतिम 10 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 108 रन जोड़े। 

दूसरे ओवर में ही रवि कुमार ने ऑस्ट्रेलिया को दिया झटका
इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दूसरे ही ओवर में कंगारुओं को पहला झटका दे दिया। रवि कुमार ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर टैगी विली को एलबीडब्लू कर दिया। वो 1 रन बना सके। इसके बाद कैंपबेल केलवे  और कोरी मिलर ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला लेकिन 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिलर को रघुवंशी ने एलबीडब्लू करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। मिलर ने 46 गेंद में 38 रन बनाए। 

कमाल नहीं दिखा सके कंगारू कप्तान
मिलर के आउट होने के बाद बाद अगले ही ओवर में विकी ओस्तवाल ने कैंपबेल को निशांत सिंधू के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। कैंपबेल ने 53 गेंद में 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 73 रन पर 3 विकेट हो गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी कूपर कोनोली कोई कमाल नहीं दिखा सके उन्हें सिंधू ने राशिद के हाथों लपकवाया। उन्होंने 3 रन बनाए। निवेथन राधाकृष्णन के 11(15) रन बनाकर बोल्ड होते ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101 रन पर 5 विकेट हो गया। सेल्जमैन और स्नेल को आउट कर ओस्तवाल ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। आखिरी विकेट रन आउट के रूप में गिरा और टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

लैक्लन शॉ अंत तक करते रहे संघर्ष 
इसके बाद एक छोर लैक्लन शॉ संभाले रहे और स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। उन्होंने 64 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। शॉ को कुछ देर के लिए सिनफील्ड का साथ मिला लेकिन वो भी 14 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर कौशल तांबे की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने आठवां विकेट गंवा दिया। इसके बाद रवि कुमार ने शॉ को बोल्ड करके नौवीं सफलता दिलाई। शॉ 66 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। रवि  भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट विकी ओस्तवाल ने लिए। वहीं निशांत सिंधू और रवि कुमार ने 2-2 विकेट झटके। अंगकृष रघुवंशी और कौशल तांबे को 1-1 सफलता मिली। 

सेमीफाइनल मुकाबले में ऐसी हैं दोनों की एकादश:
भारत: हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख राशिद, यश धुल (कप्तान), निशांत सिंधु , राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राजवर्धन हंगारेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार

ऑस्ट्रेलिया: टीग वायली, कैंपबेल केलावे, कोरी मिलर, कूपर कोनोली (कप्तान), लछलन शॉ, निवेथन राधाकृष्णन, विलियम साल्ज़मैन, टोबियस स्नेल (विकेटकीपर), टॉम व्हिटनी,  जैक सिनफील्ड, जैक निस्बेट

Feb 03, 2022  |  02:18 AM (IST)
शानदार प्रदर्शन!!!!
भारतीय टीन ने अविजेय रहते हुए रिकॉर्ड आठवीं और लगातार चौथी बार अंडर19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है।
Feb 03, 2022  |  01:36 AM (IST)
41 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 9 विकेट पर 193 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 41 ओवर नमें 193 रन बना लिए हैं। व्हिटनी 17 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। निसबेट 0 रन बनाकर दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं।

Feb 03, 2022  |  01:25 AM (IST)
रवि कुमार ने किया शॉ का शिकार, भारत को मिली 9वीं सफलता

रवि कुमार ने शॉ को बोल्ड करके टीम को नौवीं सफलता दिलाई। शॉ ने 66 गेंद में 51 रन की पारी खेली। 

Feb 03, 2022  |  01:13 AM (IST)
तांबे की गेंद पर स्टंपिंग हुए सिनफील्ड

37वें ओवर की चौथी गेंद पर लगातार दूसरा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सिनफील्ड कौशल तांबे की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। विकेटकीपर बाना ने उनकी गिल्लियां बिखेरने में कोई भूल नहीं की। उन्होंने 14 गेंद में 20 रन बनाए। 

Feb 03, 2022  |  01:04 AM (IST)
35 ओवर में 7 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 149 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं। लैक्लन शॉ 37 (56) रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं।

Feb 03, 2022  |  12:54 AM (IST)
33 ओवर में 7 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 134 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। 

Feb 03, 2022  |  12:53 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका, ओस्तवाल ने किया टॉबी स्नेल का शिकार

ऑस्ट्रेलिया ने 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। शॉ 25 (46) रन बनाकर खेल रहे हैं। स्नेल को ओस्तवाल ने बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया। वो केवल 4(6) रन बना सके।

Feb 03, 2022  |  12:44 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, ओस्तवाल ने किया सेल्जमैन का शिकार

ऑस्ट्रेलिया ने 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। शॉ 23 (40) रन बनाकर खेल रहे हैं। सेल्जमैन 7(14) रन बनाकर फॉलोथ्रू में विकी ओस्तवाल के हाथों लपके गए। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 30 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 119/6 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:35 AM (IST)
28 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 5 विकेट खोकर 107 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 ओवर में  5 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। शॉ 16 (34) और सेल्जमैन 3(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 28 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 107/5 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:30 AM (IST)
26 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 5 विकेट खोकर 102 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 ओवर में  5 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। शॉ 14 (26) और सेल्जमैन 0(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 26 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 102/5 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:29 AM (IST)
25 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 5 विकेट खोकर 101 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवर में  5 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। शॉ 13 (23) और सेल्जमैन 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 25 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 101/5 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:26 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया पांचवां विकेट, निशांत ने किया निवेथन का शिकार

निवेथन राधाकृष्णन को 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर निशांत सिंधू ने बोल्ड करके भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। निवेथन ने 15 गेंद में 11 रन बनाए। 

Feb 03, 2022  |  12:25 AM (IST)
100 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी के 100 रन 24.4 ओवर में पूरे कर लिए। 

Feb 03, 2022  |  12:18 AM (IST)
23 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 4 विकेट खोकर 94 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 ओवर में 4 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। निवेथन राधाकृष्णन 7(7) और शॉ 10(20) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 23 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 94/4 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:16 AM (IST)
22 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 4 विकेट खोकर 87 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 ओवर में 4 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। निवेथन राधाकृष्णन 1(2) और शॉ 10(19) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 22 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 87 /4 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:15 AM (IST)
21 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 4 विकेट खोकर 83 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 ओवर में 4 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। निवेथन राधाकृष्णन 0 और शॉ 6(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 21 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 83 /4 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:13 AM (IST)
बल्लेबाजी करने आए निवेथन राधाकृष्णन

कप्तान कोनोली के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी करने भारतीय मूल के चेन्नई में जन्मे निवेथन राधाकृष्णन आए हैं।

Feb 03, 2022  |  12:12 AM (IST)
सिंधू ने किया कप्तान कोनोली का शिकार, ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

भारत स्पिनर निशांत सिंधू ने पारी के 21वें ओवर में कप्तान कोनोली के रूप में चौथी सफलता दिलाई। कोनोली स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में लपके गए। वो केवल 3 रन बना सके। 

Feb 03, 2022  |  12:09 AM (IST)
20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 3 विकेट खोकर 82 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। कप्तान कूपर कोनोली 3(7) और शॉ 6(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 20 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 82 /3 (लक्ष्य 291 रन) 

Feb 03, 2022  |  12:03 AM (IST)
18 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 3 विकेट खोकर 74 रन

ऑस्ट्रेलिया ने  291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। कप्तान कूपर कोनोली 0(3) और शॉ 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs AUS LIVE SCORE U19 World Cup: 18 ओवर, ऑस्ट्रेलिया 74 /3 (लक्ष्य 291 रन)