LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs SL 2nd Test, DAY-1 Highlights: डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी, बुरी तरह लड़खड़ाई श्रीलंकाई पारी

IND vs SL 2nd Test, DAY-1 Highlights: भारत और श्रीलंका की डे-नाइट टेस्ट में टक्कर हो रही है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा।

India vs Sri Lanka Test Live Cricket Score
तस्वीर साभार:  AP
India vs Sri Lanka Test Live Cricket Score

श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम हावी रही। भारत ने शनिवार को पहली पारी में 252 रन बनाए और फिर श्रीलंकाई टीम की हालत खस्ता कर दी। दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 6 विकेट पर 86 रन रन  बनाकर जूझ रही थी। निरोशन डिकवेला 13 रन बनाकर और लसिथ एम्बुलडेनिया बिना खाता खोले नाबाद थे। श्रीलंका अब भी भारत से 166 रन पीछे है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए और अक्षर पटेल ने एक शिकार किया।

मैथ्यूज को छोड़कर कोई नहीं टिका

अनुभली ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को छोड़कर भारतीय गेंदबाजों का सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके। सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (2), लाहिरू थिरिमाने (8), कप्तान दिमुख करुणारत्ने (4) छठे ओवर तक पवेलियन लौट गए। धनंजया डी सिल्वा (10) का बल्ला भी खामोश रहा। यहां से मैथ्यूज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने चरिथ असलंका (5) के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 रन जोड़े और फिर डिकवेला के संग छठे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। मैथ्यूज 29वें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 85 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 43 रन की पारी खेली।

श्रेयस अय्यर का जमकर बोला बल्ला

इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी शनिवार को 59.1 ओवर में 252 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित ब्रिगेड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन श्रेयस अय्यस की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मेजबान टीम लड़खड़ाने से बच गई। एक समय भारतीय टीम पांच विकेट पर 125 रन बनाकर जूझ रही थी। भारत के लिए अय्यर ने सर्वाधिक (92) रन बनाए। उन्होंने 98 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौकों और 4 छक्के ठोके। अय्यर ने भारत के लिए छोटी-छोटी छह अहम साझेदारियां कीं। 

उनके अलावा बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर ऋषभ पंत (39), हनुमा विहारी (31), विराट कोहली (23), रोहित शर्मा (15), रविचंद्रन अश्विन (13), अक्षर पटेल (9), मोहम्मद शमी (5), रवींद्र जडेजा और मयंक अग्रवाल ने 4-4 रन का योगदान दिया। मयंक रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, श्रीलंका की तरफ से लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन-तीन जबकि धनंजया डी सिल्वा ने दो और सुरंगा लकमल ने एक विकेट चटकाया।  

भारत और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा(कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह(उपकप्तान), मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल। 

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।

Mar 12, 2022  |  09:22 PM (IST)
पहले दिन का खेल हुआ समाप्त

श्रीलंका की पहली पारी में 30 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद स्टंप की घोषणा की हो गई है। निरोशन डिकवेला अब रविवार को 13 रन से आगे खेलने के लिए उतरेंगे। वहीं एम्बुलडेनिया बिना खाता खोले नाबाद रहे। 

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 86/6 (30 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  09:05 PM (IST)
अर्धशतक से चूके एंजेलो मैथ्यूज

श्रीलंका को छठा एंजेलो मैथ्यूज के तौर पर लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यूज अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 85 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए। मैथ्यूज को बुमराह ने 29वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। मैथ्यूज कट करने के प्रयास में थे पर गेंद बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद दूसरी स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में चली गई। डिकवेला 12 रन बनाकर टिके हैं। लसिथ एम्बुलडेनिया का खाता खुलना बाकी है।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 85/6 (29 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:59 PM (IST)
80 के पार श्रीलंकाई टीम

लड़खड़ाने के बाद श्रीलंकाई टीम 80 के पार पहुंच गई है। मैथ्यूज 42 और डिकवेला 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 82/5 (27 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:51 PM (IST)
अर्धशतक की ओर एंजेलो मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 73 गेंदों में 38 रन बना लिए हैं। वहीं, डिकवेला 19 गेंदों में 9 रन बना लिए हैं।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 77/5 (25 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:44 PM (IST)
मैथ्यूज ने अक्षर पर ठोका छक्का

मैथ्यूज ने 23वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का ठोका। उन्होंने अक्षर पटेल के सिर के ऊपर से शॉट उठाकर मारा। 

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 69/5 (23 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:40 PM (IST)
डिकवेला के बल्ले से निकला चौका

डिकवेला के बल्ले से 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका निकला। उन्होंने अश्विन द्वारा ऑफ स्‍टंप पर फेंकी गई लोअर फुल टॉस को बाउंड्री के पार भेजा।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 61/5 (22 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:36 PM (IST)
जडेजा के ओवर में गए 4 रन

जडेजा ने 21वें ओवर में 4 रन खर्च डाले। मैथ्यूज ने तीन और डिकवेला ने एक रन बनाया।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 57/5 (21 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:35 PM (IST)
20 ओवर का खेल हुआ खत्म

20 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने श्रीलंकाई टीम पर पूरी तरह शिकंजा कस रखा है। मैथ्यूज 21 और डिकवेला 1 रन बनाकर टिके हैं।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 53/5 (20 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:31 PM (IST)
मैथ्यूज-डिकवेला पर आई जिम्मेदारी

पांच विकेट जल्द गिरने के बाद श्रीलंकाई पारी को संभालने की जिम्मेदारी मैथ्यूज औप निरोशन डिकवेला के कांधों पर आ गई है। डिकवेला ने एक रन बना लिया है।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 51/5 (19 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:29 PM (IST)
चरिथ असलंका का नहीं चला बल्ला

भारत को पांचवीं कामायबी अक्षर पटेल ने दिलाई है। उन्होंने चरिथ असलंगा को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। असलंका ने लांग ऑन के ऊपर से उठाकर मारने की फिराक में अश्विन को कैच थमा  दिया। उन्होंने 8 गेंदों में 5 रन बनाए। 

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 50/5 (18 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:23 PM (IST)
जडेजा ने मैथ्यूज को कोई रन नहीं बनाने दिया

जडेजा ने 17वें ओवर में मैथ्यूज को पूरी तरह बांधे रखा। मैथ्यूज ओवर में एक भी रन नहीं बना सके।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 50/4 (17 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:21 PM (IST)
मैथ्यूज ने अक्षर पर लगाया दमदार छक्का

 मैथ्यूज ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर दमदार छक्का लगाया। उन्होंने गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा। मैथ्यूज 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 50/4 (16 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:14 PM (IST)
15 ओवर का खेल हुआ समाप्त

15 ओवर का खेल समाप्त हो गया है, जिसके बाद श्रीलंकाई टीम पचासे के नजदीक पहुंच गई है। मैथ्यूज 14 और असलंका 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 43/4 (15 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:12 PM (IST)
मैथ्यूज ने शमी पर दो चौके मारे

मैथ्यूज ने शमी द्वारा किए गए 14वें ओवर में चौके मारे। उन्होंने दूसरी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाया और पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 37/4 (14 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:07 PM (IST)
जडेजा ने खर्च किया सिर्फ एक रन

जडेजा ने 13वें ओर में सिर्फ एक रन खर्च किया। यह रन मैथ्यूज ने बनाया। मैथ्यूज 5 के निजी स्कोर पर हैं। वहीं, चरिथ असलंका का खाता खुलना बाकी है।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 29/4 (13 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  08:05 PM (IST)
शमी ने डी सिल्वा को किया एलबीडब्ल्यू

श्रीलंका को चौथा झटका धनंजया डी सिल्वा के रूप में लगा है। डी सिल्वा 24 गेंदों में 1 चौके के जरिए 10 रन बनाए। उन्हें शमी ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। शमी ने पैड पर गेंद लगने के बाद जोरदारी अपील थी, जिसे अंपायर नकार दिया। इसके बाद पंत ने कप्तान रोहित को रिव्यू लेने के लिए मनाया। रिव्यू में साफ हो गया कि गेंद विकेट पर लग रही थी और बल्ले के गेंद से संपर्क नहीं हुआ।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 28/4 (12 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  07:58 PM (IST)
रोहित ने जडेजा को थमाई गेंद

कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह, अश्विन, शमी के बाद 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा को गेंद थमाई। जडेजा ने ओवर में तीन रन दिए। डी सिल्वा ने दो और मैथ्यूज ने एक रन बनाया।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 23/3 (11 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  07:57 PM (IST)
10 ओवर का खेल हुआ कंप्लीट

10 ओवर का खेल कंप्लीट हो चुका है, जिसमें भारतीय टीम दबदबा बनाने में कामयाब रही है। 10वां ओवर शमी ने फेंका, जो मेडन रहा। मैथ्यूज 2 और डी सिल्वा 4 रन के निजी स्कोर पर हैं।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 20/3 (10 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  07:51 PM (IST)
बुमराह के ओवर में मैथ्यूज को मिले 2 रन

बुमराह लगातार अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। उन्होंने नौवें ओवर में महज 2 रन खर्च किए। यह रन मैथ्यूज ने आखिरी गेंद पर बनाए।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 20/3 (9 ओवर)
 

Mar 12, 2022  |  07:45 PM (IST)
शमी ने किफायती ओवर किया

शमी ने आठवें ओवर मे ंकिफायती गेंदबाजी की। उन्होंने शुरुआती पांच गेंदों पर रन नहीं दिए लेकिन डी सिल्वे ने अंतिम बॉल पर दो रन जुटा लिए।

IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 18/3 (8 ओवर)