LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs SL, 2nd Test, Day-2 Highlights: दूसरे दिन गिरे कुल 15‍ विकेट, क्‍लीन स्‍वीप करने की दहलीज पर टीम इंडिया

IND vs SL 2nd Test, Day-2 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का पलड़ा मैच में भारी है और तीसरे दिन वह श्रीलंका का क्‍लीन स्‍वीप करने के इरादे से मैदान संभालेगी।

भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट के अपडेट्स
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट के अपडेट्स

IND vs SL 2nd Test, Day-2 Highlights: श्रेयस अय्यर (67) और ऋषभ पंत (50) की ताबड़तोड़ पारी की वजह से यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को दूसरे और अंतिम डे-नाइट टेस्ट में दूसरे दिन भारत ने 68.5 ओवरों में नौ विकेट खोकर 303 रनों पर दूसरी पारी घोषित कर दी, जिससे टीम को 446 रनों की बढ़त हो गई। इस तरह भारत ने श्रीलंका को 447 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में दिन का खेल समाप्‍त होने तक श्रीलंका ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 28 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 419 रन की जरूरत जबकि भारत को 9 विकेट की दरकार है।

IND VS SL 2nd Test DAY 3 Live Match Score: WATCH HERE

डिनर ब्रेक 199/5 से आगे खेलते हुए भारत ने तेजी से अपनी लीड को बढ़ाना शुरू किया। इस दौरान श्रेयस और रवींद्र जडेजा श्रीलंका के गेंदबाजों पर हावी रहे और शानदार शॉट खेले। इस बीच, दूसरी पारी में भी श्रेयस ने समझदारी का परिचय देते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे दोनों के बीच दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 101 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन जडेजा (22) विश्वा फर्नाडो की गेंद पर बोल्ड हो गए, जिससे 58.5 ओवरों में भारत छह विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए।

इस बीच, भारत की बढ़त 400 के पार हो गई। इसके आठवें नंबर पर आए आर. अश्विन ने थोड़ी देर के साथ श्रेयस का साथ दिया और 13 रन बनाकर जयविक्रमा की गेंद पर डिकवेला को कैच थमा कर पवेलियन लौट गए। अगले ओवर में श्रेयस भी नौ चौके की मदद से 87 गेंदों में 67 रन बनाकर एम्बुलडेनिया की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद, अक्षर पटेल (9) बोल्ड होते ही भारत ने 68.5 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 303 रनों पर पारी घोषित कर दी। 

अर्धशतक चूके रोहित शर्मा

इससे पहले, चाय ब्रेक से 61/1 आगे खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा और हनुमा विहारी ने असमतल उछाल वाली पिच पर संभल कर बल्लेबाजी की और दोनों ने कुछ शानदार शॉट खेले। दोनों बल्लेबाजों के बीच 119 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन 98 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा, जब रोहित ने चार चौके 79 गेंदों में 46 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज को कैच थमा बैठे।

नहीं चले विराट कोहली

इसके बाद, हनुमा भी चार चौके की मदद से 79 गेंदों में 35 रन बनाकर जयविक्रमा की गेंद पर बोल्ड हो गए। जल्द ही जयविक्रमा ने विराट कोहली (13) को अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद भारत का स्कोर चार विकेट नुकसान पर 139 जोड़े। पांचवें और छठे नंबर पर आए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की।

पंत का रिकॉर्ड अर्धशतक

इस दौरान पंत कुछ बड़े-बड़े शॉट लगाए, जिससे वह 28 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 40 साल पुराने महान कपिल देव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस बीच, श्रेयस भी दूसरे छोर पर महत्वपूर्ण बनाए। दोनों के बीच 38 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी होने के बाद पंत सात चौके और दो छक्कों की मदद से 31 गेदों में 50 रन बनाकर जयविक्रमा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

27 मिनट में ऑलआउट हुई श्रीलंका

याद दिला दें कि भारतीय टीम की पहली पारी 252 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 109 रन पर ऑलआउट हुई। श्रीलंका ने दूसरे दिन अपनी पारी 86/6 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। भारत ने केवल 27 मिनट में श्रीलंका की पहली पारी समाप्‍त की। बुमराह ने सबसे पहले लसिथ एंबुलडेनिया (1) को पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने सुरंगा लकमल (5) को क्‍लीन बोल्‍ड किया। 

फिर बुमराह ने शॉर्ट गेंद पर डिकवेला (21) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका का 9वां विकेट गिराया। बुमराह ने भारत में पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए। फिर अश्विन ने विश्‍वा फर्नांडो (8) को स्‍टंपिंग कराकर श्रीलंका की पारी का अंत किया। 

भारत और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा(कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह(उपकप्तान), मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल। 

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।

Mar 13, 2022  |  09:44 PM (IST)
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्‍त

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो चुका है। 447 रन के लक्ष्‍य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम ने स्‍टंप्‍स के समय 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 16* और कप्‍तान दिमुथ करुणारत्‍ने 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने एकमात्र सफलता हासिल की। तीसरे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 9 विकेट की दरकार है जबकि श्रीलंका को जीत के लिए 419 रन बनाने होंगे और उसके 9 विकेट शेष हैं।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: श्रीलंका दूसरी पारी 28/1, ओवर 7 (लक्ष्‍य 447 रन)

Mar 13, 2022  |  09:23 PM (IST)
श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों का संघर्ष जारी

दिमुथ करुणारत्‍ने और कुसल मेंडिस इस समय बुमराह और शमी की लहराती हुई गेंदों के सामने संघर्ष कर रहे हैं। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 447 रन का लक्ष्‍य मिला है। 5 ओवर में श्रीलंका का स्‍कोर 19/1 हो गया है। दिमुथ करुणारत्‍ने 10* और कुसल मेंडिस 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: श्रीलंका दूसरी पारी 19/1, ओवर 5 (लक्ष्‍य 447 रन)

Mar 13, 2022  |  09:07 PM (IST)
बुमराह का सफल ओवर

जसप्रीत बुमराह ने पारी के पहले ही ओवर में श्रीलंका को करारा झटका दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर थिरिमाने पवेलियन लौट गए। बुमराह ने इन स्विंग गेंद डाली, जो थिरिमाने के पैड पर जाकर लगी। अंपायर ने ऊंगली उठाने में झिझक नहीं दिखाई। बल्‍लेबाज ने रिव्‍यु लिया, जो काम नहीं आया। लाहिरू थिरिमाने खाता नहीं खोल सके। इस ओवर में एक रन आया। 1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 1/1। कुसल मेंडिस 0* और दिमुथ करुणारत्‍ने 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: श्रीलंका दूसरी पारी 1/1, ओवर 1 (लक्ष्‍य 447 रन)

Mar 13, 2022  |  08:51 PM (IST)
भारत ने श्रीलंका को दिया 447 रन का लक्ष्‍य

अक्षर पटेल को एंबुलडेनिया ने 68.5 ओवर में क्‍लीन बोल्‍ड किया और तभी रोहित शर्मा ने पारी घोषणा का इशारा कर दिया। अक्षर पटेल ने 15 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी 68.5 ओवर में 303/9 के स्‍कोर पर घोषित की। श्रीलंका को मिला 447 रन का लक्ष्‍य। मोहम्‍मद शमी 8 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की तरफ से प्रवीण जयविक्रमा ने सबसे ज्‍यादा 78 रन देकर चार विकेट लिए। लसिथ एंबुलडेनिया को तीन विकेट मिले। विश्‍वा फर्नांडो और धनंजय डी सिल्‍वा को एक-एक विकेट मिला।

Mar 13, 2022  |  08:39 PM (IST)
श्रेयस अय्यर 67 रन बनाकर आउट

श्रेयस अय्यर को लसिथ एंबुलडेनिया ने पारी के 67वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। अय्यर गेंद की लाइन को देखकर स्‍वीप शॉट खेलने जा रहे थे, लेकिन उन्‍होंने अपना फैसला बदला और डिफेंस करने गए। गेंद उनके पैड पर जाकर लगी। अय्यर ने रिव्‍यु लिया। फैसला फील्डिंग टीम के पक्ष में आया। श्रेयस अय्यर 87 गेंदों में 9 चौके की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। फिर शमी ने ओवर की तीसरी गेंद पर फ्लिक करके शानदार चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने एक रन लिया। 67 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 283/8। मोहम्‍मद शमी 5* और अक्षर पटेल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 426 रन हो गई है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 283/8, 67 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन) 

Mar 13, 2022  |  08:33 PM (IST)
अश्विन 13 रन बनाकर आउट

प्रवीण जयविक्रमा ने 66वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को सातवीं सफलता दिलाई। जयविक्रमा ने रविचंद्रन अश्‍विन को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन ने 25 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाए। अश्विन की जगह अक्षर पटेल बल्‍लेबाजी करने आए हैं। 66 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 278/7। भारत की कुल बढ़त 421 रन। अक्षर पटेल 0* और श्रेयस अय्यर 67* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 278/7, 66 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  08:33 PM (IST)
अय्यर के पास शतक लगाने का मौका

श्रेयस अय्यर को जडेजा के बाद रविचंद्रन अश्विन के रूप में अच्‍छा जोड़ीदार मिला है। दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रेयस अय्यर के पास शतक पूरा करने का शानदार मौका है क्‍योंकि भारतीय ड्रेसिंग रूम को देखकर लग नहीं रहा कि पारी घोषित करने की कोई जल्‍दबाजी है। 64 ओवर में भारत ने 271/6 का स्‍कोर बना लिया है। श्रेयस अय्यर 65* और रविचंद्रन अश्विन 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 414 रन हो गई है। 

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 271/6, 64 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  08:33 PM (IST)
अय्यर का अर्धशतक, जडेजा आउट

श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है जबकि रवींद्र जडेजा को विश्‍वा फर्नांडो ने आउट करके भारत को छठां झटका दिया है। विश्‍वा ने 59वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड किया। जडेजा ने 45 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाए। 59 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 248/6। श्रेयस अय्यर 53* और रविचंद्रन अश्विन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 393 रन की हो चुकी है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 246/6, 59 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  07:48 PM (IST)
जडेजा-अय्यर की दमदार साझेदारी

रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारतीय टीम जीत की तैयारी कर रही है और इसलिए अपने लक्ष्‍य में इजाफा करते जा रही है। 57 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम का स्‍कोर 237/5 हो गया है। भारतीय टीम की कुल बढ़त 380 रन हो गई है। श्रेयस अय्यर 47* और रवींद्र जडेजा 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 237/5, 57 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  07:34 PM (IST)
श्रीलंकाई गेंदबाज पस्‍त

श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा के सामने श्रीलंकाई गेंदबाजों के हाल पस्‍त नजर आ रहे हैं। अय्यर ने एंबुलडेनिया द्वारा किए 54वें ओवर में शुरूआती दो गेंदों पर लगातार दो चौके जमाए। इसके अलावा ओवर में दो सिंगल भी आए। 54 ओवर के खेल के बाद भारत का स्‍कोर 227/5। श्रेयस अय्यर 39* और रवींद्र जडेजा 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 370 रन हो गई है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 227/5, 54 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  07:12 PM (IST)
विशाल स्‍कोर की तरफ बढ़ा भारत

डिनर ब्रेक के बाद का सेशन शुरू हो चुका है। भारतीय टीम टेस्‍ट जीतने के लिए श्रीलंका के सामने विशाल लक्ष्‍य खड़ा करने के लिए जोर लगा रही है। अय्यर और जडेजा पारी को बखूबी अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। 49 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्‍कोर 207/5 हो गया है। रवींद्र जडेजा 14* और श्रेयस अय्यर 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 350 रन हो गई है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 207/5, 49 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  06:28 PM (IST)
डिनर ब्रेक

भारतीय टीम की स्थिति बेहद मजबूत है। भारतीय टीम ने डिनर ब्रेक के समय 47 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 18* और रवींद्र जडेजा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम की कुल बढ़त 342 रन की हो गई है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 199/5, 47 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  06:19 PM (IST)
जडेजा-अय्यर पर बड़ी जिम्‍मेदारी

रिषभ पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर पर बड़ा स्‍कोर बनाने की जिम्‍मेदारी आ गई है। भारतीय टीम की स्थिति बेहद मजबूत है और वह अंतर को ज्‍यादा बड़ा करना चाह रही है। 46 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 197/5। रवींद्र जडेजा 9* और श्रेयस अय्यर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 340 रन की हो चुकी है।


IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 197/5, 46 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  06:08 PM (IST)
जडेजा ने खोले हाथ

रवींद्र जडेजा ने सुरंगा लकमल द्वारा किए पारी के 43वें ओवर की चौथी गेंद पर प्‍वाइंट के पास से शानदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 5 रन बने। 43 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 189/5। रवींद्र जडेजा 4* और श्रेयस अय्यर 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 332 रन की हो गई है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 189/5, 43 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  06:02 PM (IST)
रिकॉर्ड अर्धशतक जमाकर आउट हुए पंत

रिषभ पंत ने प्रवीण जयविक्रमा द्वारा किए पारी के 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिड ऑफ और कवर्स के बीच से चौका जमाकर अपना अर्धशतक जमाया। पंत ने केवल 28 गेंदों में सात चौके और दो छक्‍के की मदद से पचासा जड़ा, जो कि भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है। चौथी गेंद पर श्रीलंका ने पंत को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करने का रिव्‍यु मांगा, लेकिन इसे गंवा दिया। आखिरी गेंद पर जयविक्रमा ने अपनी ही गेंद पर पंत का हाई कैच पकड़ा। पंत ने 31 गेंदों में 7 चौके और दो छक्‍के की मदद से 50 रन बनाए। जयविक्रमा ने तीसरा विकेट लिया। 42 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 184/5। श्रेयस अय्यर 13* रन बनाकर खेल रहा है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 184/5, 42 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  05:56 PM (IST)
पंत का पावरफुल चौका

सुरंगा लकमल गेंदबाजी स्‍पेल पर आए। उन्‍होंने पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर डाली। पंत ने आगे बढ़कर मिड ऑफ के पास से बहुत शक्तिशाली शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। आंख खोल देने वाला शॉट।  फिर पंत ने चौथी गेंद पर एक रन दौड़कर लिया। लकमल ने पांचवीं गेंद लेग स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जिस पर अय्यर ने फाइन लेग की दिशा में आसान चौका जमाया। आखिरी गेंद पर अय्यर ने एक रन लिया। इस ओवर में 10 रन बने। भारत की कुछ बढ़त 322 रन की हुई। 41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 179/4। श्रेयस अय्यर 12* और रिषभ पंत 46* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 179/4, 41 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  05:45 PM (IST)
पंत ने अपनाया आक्रामक रवैया

कोहली के आउट होने के बाद रिषभ पंत ने आक्रामक रवैया अपनाया है। उन्‍हें श्रेयस अय्यर का साथ मिल रहा है। 39 ओवर में भारत का स्‍कोर 165/4 हो गया है। रिषभ पंत 40* और श्रेयस अय्यर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो गई है।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 166/4, 39 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  05:46 PM (IST)
विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट

विराट कोहली का खराब दौर खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जयविक्रमा द्वारा पारी के 35वें ओवर में भारत को तगड़ा झटका लगा। कोहली एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए। 36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 140/4। रिषभ पंत 20* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 140/4, 37 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  05:31 PM (IST)
कोहली-पंत से उम्‍मीद

प्रवीण जयविक्रमा ने 34वें ओवर की पहली गेंद पर हनुमा विहारी को बोल्‍ड किया। विहारी ने 79 गेंदों में चार चौके की मदद से 35 रन बनाए। फिर रिषभ पंत ने आती ही क्रीज पर अपने अंदाज में बल्‍लेबाजी की और डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। 35 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 139/3। ऋषभ पंत 20* और विराट कोहली 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 139/3, 35 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)

Mar 13, 2022  |  05:14 PM (IST)
कोहली का सुपर चौका

धनंजय डी सिल्‍वा ने पारी के 33वें ओवर की पहली गेंद डाली, जिस पर कोहली ने आगे बढ़कर गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार चौका जमाया। अगली ही गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर हनुमा विहारी ने रिवर्स स्‍वीप शॉट खेला और प्‍वाइंट बाउंड्री पर लसिथ एंबुलडेनिया ने शानदार डाइव लगाकर गेंद रोकी। विहारी इस पर दो रन ले सके। आखिरी गेंद पर विहारी ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। इस ओवर में 8 रन बने। 33 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 116/2। हनुमा विहारी 35* और विराट कोहली 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 259 रन हो गई है।


IND vs SL, 2nd Test, Day-2, Live Score: भारत दूसरी पारी 116/2, 33 ओवर (श्रीलंका पहली पारी 109 रन), (भारत पहली पारी 252 रन)