LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs SA 1st Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन छाए मोहम्मद शमी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली 130 रन की बढ़त

India vs South Africa 1st Test DAY-3: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत को पहली पारी के आधार पर 130 रन की बढ़त मिली।

India vs South Africa Test Live Score
तस्वीर साभार:  Twitter
India vs South Africa Test Live Score

India vs South Africa (IND vs SA) DAY-3:: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट में सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में आमने-सामने। मंगलवार को मैच का तीसरे दिन था और  भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहल पारी में 197 रन पर ढेर करने के बाद 130 रन की अच्छी बढ़त हासिल की। भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मयंक अग्रवाल (12) का विकेट गंवा दिया। दिन का खेल होने पर 6 ओवर के बाद भारत का दूसरी पारी में स्कोर 16/1 था। केएल राहुल 5 और शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की कुल बढ़त 146 रन की हो गई है।

दक्षिम अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन तेम्बा बावुमा (52) ने बनाए।  दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय चार विकेट पर 32 रन था, जिसके बाद बावुमा और क्विंटन डिकॉक (34) ने पांचवें विकेट के लिये 72 रन जोड़कर टीम को जल्ग ढेर होने से बचाया। उनके अलावा कगिसो रबाडा (25), मार्को जेनसेन (19), वियान मुल्डर (12) और केशव महाराज (12) ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की। वहीं, भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 44 रन खर्च कर पांच विकेट झटके। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया। टीम इंडिया अब दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।

इससे पहले रविवार को पहले दिन जहां 90 ओवर फेंके गए वहीं दूसरे दिन मौसम विलेन बन गया। सोमवार को बिना कोई गेंदे फेंक दिन का खेल रद्द कर दिया गया। तीसरे दिन भारत की पहली पारी 327 रन पर सिमटी। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर मैच में बैटिंग चुनी। भारत के लिए सर्वाधिक रन केएल राहुल (123) ने बनाए। उनके अलावा मयंक अग्रवाल (60), अजिंक्य रहाणे (48) और विराट कोहली (35) ने अहम योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह (12), ऋषभ पंत (8), मोहम्मद शमी (8), रविचंद्रन अश्विन (4), मोहम्मद सिराज (नाबाद 4), चेतेश्वर पुजारा (0) और शार्दुल ठाकुर ने 4 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 6, कगिसो रबाडा ने 3 और मार्को जेनसेन ने एक विकेट लिया।

IND vs SA 1st Test Day 3 LIVE Full Scorecard: Watch here

बता दें कि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक के दम पर भारतीय टीम ने रविवार को पहली पारी में दबदबा बनाया। भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर 272 रन जोड़े थे। दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज कमाल नही दिखा सके। मंगलवार को भारत ने 55 रन जोड़कर 7 विकेट खो दिए। राहुल ने रविवार को मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज के पहले दिन 100 रन की साझेदारी करने वाली पहली एशियाई ओपनिंग जोड़ी बनने का कारनामा अंजाम दिया। इसके बाद राहुल ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली के साथ 82 रन की अहम साझेदारी की। वहीं, राहुल ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के 79 रन जोड़े। इन दोनों के आउट होते ही भारतीय पारी ताश के पत्तों के तरह बिखर गई। भारत के अंतिम पांच खिलाड़ियों ने कुल 36 रन जुटाए। 

भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, तेम्ब बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Dec 28, 2021  |  09:55 PM (IST)
दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 16 रन

भारत ने मंगलवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाए। राहुल 5* और शार्दुल 4* रन के निजी स्कोर पर हैं। भारत की कुल बढ़त अब 146 रन की हो चुकी है।
 

Dec 28, 2021  |  09:30 PM (IST)
भारत का निराशाजनक आगाज

पहले पारी में दमादार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में निराशाजनक आगाज किया। सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल 14 गेंदों में 4 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। उन्हें मोर्को जेनसेन ने छठे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। मयंक ने रक्षात्मक शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमा दिया। मयंक ने पहली पारी में 60 रन बनाए थे।

Dec 28, 2021  |  09:13 PM (IST)
भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज का सामना करने के लिए मैदान पर हैं। कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से पहला ओवर फेंका। उन्होंने ओवर में 2 रन खर्च किए। एक रन राहुल ने बनाया जबकि दूसरा रन नो-बॉल का मिला।

Dec 28, 2021  |  08:57 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीकी टीम 199 रन पर हुई ढेर

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 62.3 ओवर 197 रन पर ढेर हो गई। केशव महाराज (12) आखिरी प्लेयर के तौर पर पवेलियन लौटे। उन्हें बुमराह ने रहाणे के हाथों लपकवाा। भारत को पहली पारी के आधार पर 130 रन की बढ़त मिली है। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे।

Dec 28, 2021  |  08:52 PM (IST)
मोहम्मद शमी ने मारा 'पंजा'

मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में पंजा जड़ दिया है। उन्होंने कगिसो रबाडा को पवेलियन भेजकर अपने विकेट पूरे किए। रबाडा दक्षिण अफ्रीका की ओर से आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी रहे। उन्होंने 45 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और छक्के लगाया। रबाडा 62वें ओवर में विकेट के पीछे कैच आउट हुए। 

Dec 28, 2021  |  08:41 PM (IST)
IND vs SA Score: 60 ओवर के बाद स्कोर 192/8

60 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 192/8 है। रबाडा 25 और केशव महाराज 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मेजबान टीम अभी पहली पारी में भारत से 135 रन पीछे है।

Dec 28, 2021  |  08:30 PM (IST)
मार्को जेनसेन बने शार्दुल का शिकार

दक्षिण अफ्रीका का आठवां झटका मार्को जेनसेन के रूप में लगा है। डेब्यूटेंट जेनसेन को शार्दुल ठाकुर ने 57वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने फ्रंट फुट पर आकर लेंथ गेंद पर डिफेंस करने की कोशिश की पर गेंद पैड पर जा लगी। जेनसेन ने रिव्यू लिया मगर कोई फाएदा नहीं हुआ। उन्होंने 42 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 19 रन की पारी खेली। जेनसेन ने आठवें विकेट के लिए रबाडा (24*) के साथ 37 रन की पार्टनरशिप की। जेनसेन का विकेट 181 के कुल स्कोर पर गिरा।

Dec 28, 2021  |  08:10 PM (IST)
धैर्य के साथ खेल रहे जेनसेन और रबाडा

दक्षिण अफ्रीक के सात विकेट गिरने के बाद जेनसेन और रबाडा ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों धैर्य के साथ भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। जेनसेन 36 गेंदों में 15 और रबाडा 26 गेंदों में 17 के निजी स्कोर पर हैं। 55 ओवर का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका ने 171 रन बना लिए हैं।

Dec 28, 2021  |  07:55 PM (IST)
150 के पार दक्षिण अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लड़खड़ाते हुए 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। 50 ओवर का खेल होने के बाद मेजबान टीम का स्कोर 154/7 है। जेनसेन 10 और रबाडा 5 रन बनाकर टिके हैं।

Dec 28, 2021  |  07:44 PM (IST)
तेम्बा बावुमा अर्धशतक जड़कर आउट

भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टिककर बैटिंग कर रहे तेम्बा बावुमा पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 103 गेंदों में 10 चौकों के दम पर 52 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक है। बावुमा को शमी ने 47वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। बवूमा डिफेंस करने गए लेकिन गेंद, बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गई। उनका विकेट 144 के कुल स्कोर पर गिरा। मार्को जेनसेन 5 और कगिसो रबाडा 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 

Dec 28, 2021  |  07:30 PM (IST)
नहीं चला वियान मुल्डर का बल्ला

दक्षिण अफ्रीका का छछा विकेट वियान मुल्डर के तौर पर गिरा। आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे मुल्डर का बल्ला नहीं चला। वह 33 गेंदों में 2 चौकों की बदौलत 12 रन ही बना सके। उन्हें शमी ने 43वें ओवर में अपना शिकार बनाया। मुल्डर फुलर गेंद पर कवर ड्राइव जड़ने की फिराक में थे पर गेंद बल्‍ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे पंत के दस्‍तानों में समा गई। उनका विकेट 133 के कुल स्कोर पर गिरा।

Dec 28, 2021  |  07:07 PM (IST)
तीसरे सत्र का खेल शुरू, अफ्रीकी टीम 218 रन से पीछे

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम फिलहाल 218 रन से पीछे है। आखिरी सत्र का पहला ओवर शार्दुल ठाकुर ने डाला। उन्होंने ओवर में सिर्फ 2 रन दिए।

Dec 28, 2021  |  06:47 PM (IST)
टी ब्रेक तक लड़खड़ाई अफ्रीकी टीम

खराब शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम टी ब्रेक तक लड़खड़ा गई है। मेजबान टीन ने अपने विकेट खो दिए हैं। दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 38 ओवर में 109/5 है। तेम्बा बावुमा 31 और वियान मुल्डर 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Dec 28, 2021  |  06:38 PM (IST)
डिकॉक को शार्दुल ने भेजा पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका क्विंटन डिकॉक के तौर पर लगा हैं। उन्होंने 63 गेंदों में 34 रन जुटाए। डिकॉक ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के जड़ा। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने 35वें ओवर में बोल्ड किया। डिकॉक ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद पर कट खेलने के प्रयास में थे पर गेंद, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में चली गई। वह 104 के कुल सकोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए तेम्बा बावुमा (31*) के साथ 72 रन की साझेदारी की।

Dec 28, 2021  |  06:15 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका का सैकड़ा पूरा

दक्षिण अफ्रीका का सैकड़ा पूरा हो गया है। मेजबान टीम ने 193 गेंदबाजों में 100 रन कंप्लीट किए, जिसमें सात रन अतिरिक्त के मिले। बावुमा 31 और डिकॉक 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 32 ओवर का खेल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 102/4 है।

Dec 28, 2021  |  05:58 PM (IST)
28 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 90/4

भारतीय टीम को पिछले 15 ओवर से खुश होने का मौका नहीं मिला है। बावुमा और डिकॉक डटकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों अभी तक 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। बावुमा 25 और डिकॉक 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 28 ओवर में 90/4 पर पहुंच गया है।

Dec 28, 2021  |  05:44 PM (IST)
बावुमा-डिकॉक ने की 35 रन की पार्टनरशिप

बावुम और डिकॉक धीरे-धीरे अपनी टीम को उबार की कोशिश में लगे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए 35 रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं। बावुमा 17 और डिकॉक 13 के निजी स्कोर पर हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम 25 ओवर के बाद 67 रन पर पहुंच गई है।

Dec 28, 2021  |  05:24 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका का पचासा हुआ कंप्लीट

दक्षिण अफ्रीका ने लड़खड़ाते हुए आखिरकार अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। मेजबान टीम ने 117 गेंदों में 50 रन जोड़े। इस दौरान टीम को तीन अतिरिक्त रन मिले। 20 का खेल समाप्त हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 57/4 है। बावुमा 12 और डिकॉक 8 रन बनाकर टिके हैं।

Dec 28, 2021  |  05:05 PM (IST)
डिकॉक का अभी तक नहीं खुला खाता

भारतीय गेंदबाज विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक को खाता खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। डिकॉक 11 खेलने के बावजूद कोई रन नहीं बना सके हैं। दूसरी ओर, बावुमा 9  रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। 17 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं।

Dec 28, 2021  |  04:53 PM (IST)
मार्कराम और ड्यूसेन ने सस्ते में गंवाया विकेट

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दो और बड़े झटके दिए हैं। एडेन मार्कराम और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। मार्कराम ने 34 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 13 रन बनाए। उन्हें मोहम्मद शमी ने 12वें ओवर में बोल्ड किया। वह ऑफ स्‍टंप पर गुड लेंथ को डिफेंस करने चाहते थे पर चूक गए। वहीं, ड्यूसेन को मोहम्मद सिराज ने 13वें ओवर में पवेलियचन की राह दिखाई।  ड्यूसेन गेंद को पिच पर पड़ने के बाद भांप नहीं सके और गली में अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 32/4 है। तेम्ब बावुमा और क्विंटन डिकॉक के खाता खुलना अभी बाकी है।