LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत ने रोमांचकारी पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

India vs West Indies 1st ODI Highlights: भारतीय टीम ने पोर्ट ऑफ स्‍पेन में खेले गए पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को 3 रन से हरा दिया है। शिखर धवन के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

IND vs WI, 1st ODI
IND vs WI, 1st ODI

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्‍पेन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 3 रन से मात दी। भारत ने 308 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज को मोहम्मद सिराज द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। सिराज ने सूझबूझ के साथ बॉलिंग की और सिर्फ 11 रन खर्च किए। 

मेयर्स और किंग का चला बल्ला

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने निराशाजानक आगाज किया। शाई होप (7) पांचवें ओवर में सिराज का शिकार बन गए। इसके बाद शामराह ब्रूक्‍स और काइल मेयर्स ने  117 रन की साझेदारी की। ब्रूक्स को 24वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 61 गेंदों में 46 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा। ठाकुर ने मेयर्स को 26वें ओवर में आउट किया। उन्होंने 68 गेंदों में 10 चौकों और 1 सिक्स के दम पर सर्वाधिक 75 रन की पारी खेली। 

हुसैन और शेफर्ड ने संभाला मोर्चा

कप्तान निकोलस पूरन (25) ने चौथे विकेट के लिए किंग के साथ 51 रन की पार्टनरशिप की। पूरन को 36वें ओवर में सिराज ने अपना शिकार बनाया। रोवमन पॉपेल (6) का बल्ला खामोश रहा, जिन्हें युजवेंद्र चहल ने 37वें ओवर में आउट किया। वेस्टइंडीज का छठा विकेट किंग के रूप में गिरा, जो 45वें ओवर में चहल के जाल में फंसे। किंग ने 66 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 54 रन बनाए।

यहां से अकील हुसैन (32 गेंदों में 2 चौकों के जरिए नाबाद 33) और रदर शेफर्ड (25 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्कों की मदद से नाबाद 39) ने मोर्चा संभाला। दोनों वेस्टइंडीज टीम को जीत के करीब ले गई लेकिन सिराज ने बाजी पलट दी। हुसैन और शेफर्ड ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी की।

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 308 रन बनाए। भारत ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। यह साझेदारी 18वें ओवर में गिल के रन आउट होने पर टूटी। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 64 रन बनाए। यह उनका पहला वनडे अर्धशतक है। इसके बाद धवन ने दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के संग 94 रन की साझेदारी की। धवन 34वें ओवर में स्पिनर गुदाकेश मोती का शिकार बने और शतक से चूक गए। उन्होंने 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 97 रन की पारी खेली। भारत को तीसरा झटका अय्यर के रूप में लगा, जो 36वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्हें भी मोती ने अपने जाल में फंसाया। अय्यर ने 57 गेंदों का सामना किया और 54 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

नहीं चले सूर्यकुमार औ सैमसन

सूर्यकुमार यादव (14 गेंदों में 13) और संजू सैमसन (18 गेंदों में 12) ने सस्ते में अपना विकेट खोया। सूर्यकुमार को अकील हुसैन ने 39वें ओवर में बोल्ड किया जबकि सैमसन को रदर शेफर्ड ने 43वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। एक समय मेहमान टीम 252 के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लग रहा था कि शायद धवन ब्रिगेड 300 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। ऐसे हालात में दीपक हुड्डा (32 गेंदों में 27) और अक्षर पटेल (21 गेंदों में 21) ने छठे विकेट के लिए 42 रन की बेहद अहम साझेदारी की। दोनों ने अपनी पारी में एक-एक चौका और एक-एक छक्का लगाया। दोनों को 49वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने बोल्ड किया। शार्दुल ठाकुर (7*) और मोहम्मद सिराज (1*) नाबाद रहे।

भारत की प्लेइंग 11 - शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11 - निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), ब्रेंडन किंग, शामराह ब्रूक्‍स, रोवमन पॉवेल, काइल मेयर्स, रदर शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुदाकेश मोती, अकील हुसैन और जायडेन सिल्स।

Jul 23, 2022  |  09:50 AM (IST)
भारत ने जीता पहला वनडे

भारतीय टीम ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्‍पेन में खेले गए पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को 3 रन से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन बना सकी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के कप्‍तान शिखर धवन (97) ने मैच में उम्‍दा पारी खेली और उन्‍हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Jul 23, 2022  |  03:24 AM (IST)
भारत ने 3 रन से जीता मुकाबला

भारत ने पहले वनडे 3 रन से जीत लिया। वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में 11 रन जुटाए। अकील हुसैन 33* और रदर शेफर्ड 39* रन बनाकर नाबाद रहे।

50 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 305/6

Jul 23, 2022  |  03:09 AM (IST)
वेस्टइंडीज को 15 रन की दरकार

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: कृष्णा ने 49वें ओवर में 12 रन खर्च किए। शेफर्ड ने पहली गेंद पर सिक्स और अंतिम गेंद पर चौका लगाया। वेस्टइंडीज को जीत के लिए अब 15 रन चाहिए।

49 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 294/6, अकील हुसैन 32* और रदर शेफर्ड 31* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  03:08 AM (IST)
वेस्टइंडीज को चाहिए 27 रन

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: सिराज ने 48वें ओवर में 11 रन दिए। उन्होंने पहली गेंद पर लेग बाई का चौका दिया। वहीं, शेफर्ड ने पांचवीं गेंद पर फॉर लगाया। मेजबान टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 27 रन की जरूरत है।

48 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 282/6, अकील हुसैन 30* और रदर शेफर्ड 20* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  02:57 AM (IST)
वेस्टइंडीज को 38 रन की जरूरत

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: चहल ने अपने स्पेल का 10वां ओवर डाला, जिसमें 9 रन दिए। शेफर्ड ने तीसरी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। वेस्टइंडीज को 18 गेंदों में 38 रन की जरूरत है।

47 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 271/6, अकील हुसैन 30* और रदर शेफर्ड 14* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  02:53 AM (IST)
वेस्टइंडीज को 47 रन की दरकार

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: सिराज ने 46वें ओवर में 7 रन खर्च किए। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 24 गेंदों में 47 रन चाहिए। 

46 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 262/6, अकील हुसैन 29* और रदर शेफर्ड 6* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  02:46 AM (IST)
चहल ने ब्रेंड किंग को जाल में फंसाया

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: चहल ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने ब्रेंड किंग 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर किंग को पवेलियन की राह दिखा दी। किंग वाइड लांग ऑफ के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश में थे और अय्य को कैच दे दिया। उन्होंने 66 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 55 रन बनाए। उन्होंने छठे विकेट के लिए अकील हुसैन के साथ 55 रन की साझेदारी की।

45 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 255/6, अकील हुसैन 27* और रदर शेफर्ड 2* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  02:39 AM (IST)
ब्रेंडन किंग ने जड़ी फिफ्टी

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: ब्रेंडन किंग ने फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर 50 रन पूरे किए। वेस्टइंडीज को अब जीत के लिए 64 रन की जरूरत है।

43 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 245/5, ब्रेंडन किंग 51* और अकील हुसैन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 23, 2022  |  02:21 AM (IST)
वेस्टइंडीज को 90 रन की जरूरत

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बाकी है और वेस्टइंडजी के पांच विकेट बाकी हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 90 रन की दरकार है।

40 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 219/5, ब्रेंडन किंग 36* और अकील हुसैन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 23, 2022  |  02:08 AM (IST)
नहीं चला बल्ला पॉवेल का बल्ला

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: पूरन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए रोवमन पॉवेल का बल्ला खामोश रहा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने 37वें ओवर की पांचवीं गेंद दीपक हुड्डा के हाथों लपकवाया। वह डिफेंस करने के चक्कर मे ंस्लिप में कैच आउट हुए। पॉवेल ने 7 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए।

37 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 197/5, ब्रेंडन किंग 29* और अकील हुसैन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 23, 2022  |  02:00 AM (IST)
पूरन को सिराज ने बनाया अपना शिकार

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को चौथा झटका कप्तान निकोलस पूरन के रूप में लगा है। उन्होंने 26 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 25 रन की पारी खेली। उन्हें सिराज ने 36वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। पूरन मिडऑन की दिशा में बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और कृष्णा के हाथों लपके गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए ब्रेंडन किंग के संग 51 रन की पार्टनरशिप की।

36 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 194/4, ब्रेंडन किंग 28* और रोवमन पॉवेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 23, 2022  |  01:55 AM (IST)
वेस्टइंडीज 150 रन के पार

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: किंग और पूरन वेस्डइंडीज की पारी को संभलकर आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ने अब तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई है। किंग 23 औ पूरन 11 गेंद खेल चुके हैं।

30 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 152/3, ब्रेंडन किंग 11* और निकोलस पूरन 6* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  01:15 AM (IST)
काइल मेयर्स बने ठाकुर का शिकार

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: शार्दुल ठाकुर ने भारत को तीसरी कामयाब दिलाई है। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी कर रहे काइल मेयर्स को अपने जाल में फंसा लिया। मेयर्स 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों लपके गए। वह फुल लेंथ गेंद पर कट करने के चक्कर में थे पर चूक गए। मेयर्स ने 68 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के के दम पर 75 रन की पारी खेली।

26 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 138/3, ब्रेंडन किंग 1* और निकोलस पूरन 0* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  01:11 AM (IST)
ब्रूक्स को ठाकुर ने भेजा पवेलियन

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका शामराह ब्रूक्‍स के तौर पर लगा है। उन्होंने 61 गेंदों में 46 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का मारा। ब्रूक्स को शार्दुल ठाकुर ने 24वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने छक्का लगाने की फिराक में डीप स्क्वेयर लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया। ब्रूक्स ने दूसरे विकेट के लिए काइल मेयर्स के साथ 117 रन की साझेदारी की।

24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 134/2, काइल मेयर्स 74* और ब्रेंडन किंग 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 23, 2022  |  12:47 AM (IST)
काइल मेयर्स ने जड़ा अर्धशतक

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। मेयर्स और ब्रूक्स टिककर वेस्टइंडीज की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 103/1, काइल मेयर्स 55* और शामराह ब्रूक्‍स 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 23, 2022  |  12:33 AM (IST)
काइल मेयर्स ने जड़ा अर्धशतक

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: काइल मेयर्स ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 42 गेंदों में 50 रन जोड़े। उन्होंने वनडे करियर के 12वें मैच में पहली फिफ्टी लगाई है।

16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 94/1, काइल मेयर्स 50* और शामराह ब्रूक्‍स 32* क्रीज पर हैं।
 

Jul 23, 2022  |  12:30 AM (IST)
भारत को विकेट की तलाश

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: मेयर्स और ब्रूक्स भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना कर रहे हैं। दोनों के बीच 70 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। भारत को पिछले 10 ओवर से विकेट की तलाश है।

15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 88/1, काइल मेयर्स 47* और शामराह ब्रूक्‍स 30* क्रीज पर हैं।

Jul 23, 2022  |  12:28 AM (IST)
वेस्टइंडीज का पचासा कंप्लीट

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: वेस्टइंडीज का पचासा कंप्लीट हो गया है। मेजबान टीम ने 59 गेंदों में 50 रन जुटाए। 10वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने किया, जिसमें 12 रन आए। ब्रूक्स ने पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया।

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 52/1, काइल मेयर्स 26* और शामराह ब्रूक्‍स 18* क्रीज पर हैं।

Jul 22, 2022  |  11:48 PM (IST)
शाई होप बने सिराज का शिकार

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: भारत को पहली सफलता मिल गई है। मोहम्मद सिराज ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाई होप का शिकार किया। होप गलत शॉट खेलकर थर्ड मैन पर शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए। उन्होंने 18 गेंदों में 1 चौके के जरिए 7 रन बनाए। 

5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 16/1, काइल मेयर्स 9* और शामराह ब्रूक्‍स 0* क्रीज पर हैं।
 

Jul 22, 2022  |  11:32 PM (IST)
प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला मेडन ओवर

IND vs WI, 1st ODI, Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की और मेडन ओवर निकाला। उन्होंने होप को पूरी तरह बांधे रखा।

2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्‍कोर 3/0, शाई होप 3* और काइल मेयर्स 0* क्रीज पर हैं।