बेस्ट IPL कप्तान के मामले में नेहरा ने इनको दिया वोट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये है पसंद

Ashish Nehra picks his favourite IPL captain: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इंडियन प्रीमियर लीग का अपना पसंदीदा कप्तान चुना है।

Ashish Nehra
Ashish Nehra  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • आशीष नेहरा ने चुना अपनी पसंद का बेस्ट आईपीएल कप्तान
  • नेहरा ने कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेस्ट भारतीय कप्तान भी बताया था
  • आईपीएल में दो कप्तान रहे हैं सबसे ज्यादा सफल

मुंबई: आईपीएल में कई कप्तान ऐसे हैं जिन्होंने अपना जलवा बिखेरा है। सफल कप्तानों की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम आथा है जिनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया। लेकिन अगर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की नजर से देखें तो आईपीएल का बेस्ट कप्तान रोहित नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं।

टीम इंडिया के पूर्व अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल' कप्तान माना है। नेहरा ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, ''महान कप्तान के लिए मेरी पसंद महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में मैंने ज्यादातर मैच खेले, चाहे भारतीय क्रिकेट टीम में हो या फिर आईपीएल की टीम। मैंने रोहित शर्मा की कप्तानी में नहीं खेला है इसी वजह से एमएस धोनी।''

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है जबकि रोहित ने मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड चार बार आईपीएल खिताब जिताया है। आशीष नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी की कप्तानी में क्रिकेट खेला है और वो उनकी कप्तानी से इसी वजह से वाकिफ हैं।

वैसे, कुछ ही दिन पहले नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बताया था। युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, मोहम्मद कैफ, एमएस धोनी सभी ने गांगुली की अगुवाई में ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। आज भी ये खिलाड़ी उनकी कप्तानी की तारीफ करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर