लंबे समय बाद फिर गरजा 36 साल के अंबाती रायडू का बल्ला, दिल्ली के खिलाफ धुआंधार पारी

Ambati Rayudu, IPL 2021, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Ambati Rayudu
अंबाती रायडू (BCCI/IPL) 
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 में अंबाती रायडू का बल्ला फिर गरजा
  • दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रायडू ने जड़ा दूसरा अर्धशतक
  • दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ रायडू टिकते हुए नजर आए

Ambati Rayudu, CSK vs DC, IPL 2021: आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें आमने-सामने आईं। दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत हुई धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन शुरुआत में ही उनकी पारी लड़खड़ा गई लेकिन मिडिल ऑर्डर में अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने एक महत्वपूर्ण पारी खेल डाली।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पारी में 28 रन पर फाफ डुप्लेसिस (10) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया और उसके बाद अचानक विकेट की झड़ी लग गई। एक-एक करके 62 रन के अंदर 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाला। एक छोर पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरी तरफ थे अंबाती रायडू।

अंबाती रायडू ने सिर्फ 40 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेली। रायडू ने 54 मिनट तक चली अपनी इस पारी में 2 छक्के और 5 चौके जड़े। धोनी 18 रन बनाकर आउट हो गए। रायडू ने अपनी पचासे के दम पर टीम को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन तक पहुंचाया।

रायडू का ये आईपीएल 2021 में दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने भारत में खेले गए पहले चरण के दौरान दिल्ली के मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 मई 2021 को नाबाद 72 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वो मुकाबला चेन्नई की टीम 4 विकेट से हार गई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर