पृथ्वी शॉ ने खेली और एक धुआंधार पारी, लगाया आईपीएल 2021 में दूसरा अर्धशतक

Delhi Capitals opener Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया। कुछ इस तरह रही उनकी पारी।

Prithvi Shaw
पृथ्वी शॉ  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • आईपीएल 2021 के 20वें मैच में मचाया धमाल
  • इससे पहले भी मौजूदा सीजन के पहले मैच में जड़ा था अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2021 के 20वें मुकाबले में दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का बल्ला फिर गरजा। इस 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने धुआंधार पारी खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का आठवां और इस सीजन का दूसरा पचासा बनाया। उनकी इसी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 159 रन का स्कोर बना सकी।

ओपनर पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत दी और 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंद पर 53 रन की धुआंधार पारी खेली जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने इस दौरान सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (28 रन, 26 गेंद में तीन चौके) के साथ चेपक की धीमी पिच पर पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी भी की।

इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने 27 गेंद में 37 और स्टीव स्मिथ ने 25 गेंद में नाबाद 34 रन बनाये। जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट खोते हुए 159 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने सीजन के पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने इस बार के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 72 रनों की धुआंधार पारी को अंजाम दिया था। उसके बाद खेले गए तीन अन्य मैचों में उनके स्कोर इस प्रकार थे- 2, 32 और 7 रन। अब रविवार को एक और शानदार पारी खेलकर उन्होंने कप्तान और कोच को कुछ राहत जरूर दी होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर