GT vs MI Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: जानिए आज गुजरात-मुंबई मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम की स्थिति

Today Match Pitch Report, GT vs MI, Mumbai weather Forecast Today: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2022 का 51वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। जानिए कैसी होगी ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच और मुंबई के मौसम का हाल।

brabourne stadium pitch report
ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पिच रिपोर्ट 
मुख्य बातें
  • गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुकाबला
  • मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा गुजरात-मुंबई मैच
  • जानिए कैसी होगी ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच और मौसम का हाल

Today IPL match pitch report, Gujarat vs Mumbai: आईपीएल 2022 की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस का मुकाबला आईपीएल 2022 के 51वें मैच में आखिरी स्‍थान वाली मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई को हराकर प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस अगर आज का मुकाबला जीतती है तो प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम प्‍लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस को पहले 8 मैचों में लगातार शिकस्‍त सहनी पड़ी। इसके बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स को मात देकर मुंबई ने पहली जीत दर्ज की और राहत की सांस ली। अब मुंबई की कोशिश लगातार मैच जीतकर सीजन का  सुखद अंत करने की होगी। 

यह भी पढ़ें: उमरान मलिक ने फेंकी आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद, 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

मुंबई और गुजरात दोनों टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद है, जिसके बाद फैंस की दिलचस्‍पी यह जानने में लगी है कि ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच का स्‍वभाव कैसा रहेगा। यहां का मौसम मैच में कोई बाधा तो नहीं डालेगा। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं। 

क्या कहती है मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच, गुजरात-मुंबई मैच (GT vs MI Pitch Report)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यहां हाई स्‍कोर बनने की उम्‍मीद है। ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर मौजूदा आईपीएल के 12 मैच खेले गए हैं। अधिकांश यहां 170 के ऊपर का स्‍कोर बनते देखा है। जिस स्‍तर के बल्‍लेबाज मुंबई और गुजरात में है तो उसे देखकर लगता है कि यहां एक बार फिर हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलेगा। एक बात तो साफ है कि ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच बल्‍लेबाजों के लिए मददगार है। यहां पर पिछला मैच दिल्‍ली और हैदराबाद के बीच खेला गया था, जहां 200 रन से ज्‍यादा का स्‍कोर बना था।

यह भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर ने तूफानी पारी खेलकर तोड़ डाला क्रिस गेल का रिकॉर्ड, टी20 में 400 छक्‍कों का आंकड़ा भी किया पार

कैसा होगा मुंबई का मौसम (6 May, Today Mumbai Weather Forecast)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर शाम को खेला जाएगा। हालांकि,खिलाड़‍ियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा। दिन में मुंबई का तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रड तक रहने की उम्‍मीद है। शाम को यह घटकर 29 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है। बारिश की जरा भी संभावना नहीं है। हां, खिलाड़‍ियों को उमस से जूझना पड़ सकता है क्‍योंकि यहां नमी 65 प्रतिशत तक रहने की उम्‍मीद है। हवा भी 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्‍मीद है। एक बात तो साफ है कि गेंदबाजों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर