MI vs RR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: जानिए मुंबई-राजस्‍थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Today Match Pitch Report, MI vs RR, Mumbai weather Forecast Today: आईपीएल के 15वें संस्‍करण का 9वां मैच आज मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। जानें इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

mumbai indians vs rajasthan royals pitch report
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स पिच रिपोर्ट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 का 9वां मैच
  • मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स की भिड़ंत
  • डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट और मुंबई के मौसम का हाल यहां जानें

Today IPL match pitch report, Mumbai vs Rajasthan: आईपीएल 2022 में आज फैंस को डबल डोज परोसा जाएगा। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 3 बजे होगा। मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स की कमान संजू सैमसन संभालेंगे।

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक मैच खेला और उसमें सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से मात दी। वहीं मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से शिकस्‍त मिली थी। दोनों ही टीमें आज का मैच जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आएंगी। मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव की वापसी से मजबूती मिली है जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने ऑलराउंडर नाथन कूल्‍टर नाइल की चोट से चिंतित है। 

दोनों टीमों के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलेगा कि किस टीम का पलड़ा भारी है। अब तक मुंबई और राजस्‍थान के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई इंडियंस ने 14 जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 12 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों पर गौर किया जाए तो यहां मुंबई इंडियंस ने 3-2 की बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों के बीच मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर भी मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें मुंबई विजेता बना था।

आज कैसी होगी डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच, मुंबई-राजस्‍थान मैच (MI vs RR Pitch Report)

डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच से गेंदबाजों को अच्‍छा उछाल प्राप्‍त होता हुआ देखने को मिला है। मगर फिर भी बल्‍लेबाज यहां रन बनाने में सफल रहे हैं। डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर 160-170 रन का स्‍कोर बनते हुए देखा गया है। हालांकि, पिच से बल्‍लेबाजों व गेंदबाजों दोनों को ही मदद प्राप्‍त है। मगर ओस बड़ी भूमिका निभाती हुई नजर आएगी। इसके मद्देनजर टॉस जीतकर टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी। मुंबई और रॉयल्‍स के बीच मुकाबला कड़ी धूप में होना है तो हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Forecast)

मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुकाबला कड़ी धूप में खेला जाना है, तो खिलाड़‍ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। यहां का तापमान 36 डिग्री सेलसियस तक रहेगा। उमस 34 प्रतिशतक तक रहेगी और हवा 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर