IPL 2022, MI vs CSK Match Highlights: धोनी के धमाके से जीती चेन्नई, मुंबई ने जड़ा हार का सत्ता

IPL 2022, MI vs CSK Match Highlights: मुंबई इंडियन्स को एक बार फिर आईपीएल 2002 में हार का सामना करना पड़ा। इस बार एमएस धोनी ने अंत में धमाकेदार पारी खेलकर मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली।

Mumbai-Indians-vs-Chennai-Super-Kings
चेन्नई सुपर किंग्स (साभार IPL) 
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियन्स को मिली आईपीएल 2022 में लगातार सातवें मैच में मात
  • एमएएस धोनी ने 13 गेंद में नाबाद 28 रन की पारी खेलकर दिलाई चेन्नई को जीत
  • मुंबई ने जीत के लिए चेन्नई के सामने रखा था जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य, आखिरी ओवर में थी जीत के लिए 17 रन की दरकार

IPL 2022, MI vs CSK Match Highlights: एमएस धोनी की 13 गेंद में नाबाद 28 रन की आतिशी पारी की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को मुंबई इंडियन्स को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट अंतर से मात देकर अपनी सीजन में दूसरी जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने पारी की आखिरी गेंद पर धोनी के चौके की मदद से हासिल कर लिया। इसके साथ ही मुंबई की लगातार हार का सिलसिला जारी रहा और कड़े संघर्ष के बाद भी वो जीत का स्वाद नहीं चख पाई। मुंबई की ये सीजन में लगातार सातवीं हार हैं। 

जीत के लिए चेन्नई को पारी के आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी। ऐसे में धोनी ने अपने पुराना रंग दिखाते हुए जयदेव उनादकट के ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर अपनी टीम को सीजन की दूसरी जीत दिला दी। 

ऐसा था अंतिम ओवर का रोमांच
20वें ओवर की पहली गेंद पर उनादकट ने शानदार शुरुआत करते हुए ड्वेन प्रीटोरियस को एलबीडब्लू कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर बल्लेबाजी करने आए डीजे ब्रावो ने एक रन लेकर स्ट्राइक धोनी को दे दी। ऐसे में 4 गेंद में जीत के लिए चेन्नई को 16 रन की दरकार थी। धोनी ने तीसरी गेंद पर स्ट्रेट छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद को फाइन लेग के ऊपर से चौके के लिए भेज दिया। इसके बाद धोनी ने पांचवीं गेंद को मिड विकेट की दिशा में भेजकर 2 रन पूरे किए और अंतिम गेंद पर यॉर्कर को फाइन लेग की दिशा में चौका जड़कर चेन्नई को रोमांचक जीत दिला दी। धोनी 
28(13) रन बनाकर नाबाद रहे और इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। मुंबई इंडियन्स के लिए 4 ओवर में 30 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा जयदेव उनादकट 2 और रिले मेरेडिथ ने 1 विकेट लिया। 

जीत के लिए मिला था 156 रन का लक्ष्य 
मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य रखा है। खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियन्स तिलक वर्मा की अर्धशतकीय (43 गेंद में नाबाद 51)और सूर्यकुमार यादव की 32 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। ऐसे में अब जीत के लिए सीएसके को 156 रन का लक्ष्य मिला है। अंत में उनादकट 9 गेंद में 19 रन बनाकर और तिलक वर्मा 43 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। 

चेन्नई की खराब शुरुआत, 16 रन पर गंवाए 2 विकेट
मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी खराब रही। पारी की पहली गेंद पर डेनियल सैम्स ने रुतुराज गायकवाड़ को बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े तिलक वर्मा के हाथों लपकवाकर चलता कर दिया। रुतुराज एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद तेजी से बल्लेबाजी कर रहे कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर डेनियल सैम्स की गेंद पर जयदेव उनादकट के हाथों लपके गए। उन्होंने 9 गेंद में 11 रन बनाए। 

उनादकट ने किया उथप्पा का शिकार
चेन्नई की पारी की खराब शुरुआत के बाद अंबाती रायुडू के साथ संभालने वाले रॉबिन उथप्पा 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर बैकवर्ड स्कवैर लेग डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों लपके गए। उथप्पा ने 30 (25) रन बनाए और इस पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के जड़े। उथप्पा और रायुडू के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 50 रन की साझेदारी हुई। 

सैम्स ने खत्म की दुबे की पारी
डेनियल सैम्स ने अपनी शानदार गेंजबाजी पारी के 13वें ओवर में भी जारी रखी और पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को विकेट के पीछे लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। दुबे ने 14 गेंद में 13 रन की पारी खेली। जब वो आउट हुए तब चेन्नई का स्कोर 12.5 ओवर में 88 रन था। 

रायुडू अर्धशतक से चूके, फिर नाकाम हुए जडेजा
एक छोर थामकर चेन्नई को जीत की ओर बढ़ा रहे अंबाती रायुडू 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डेनियल सैम्स की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर किरोन पोलार्ड के हाथो ंलपके गए। रायुडू ने 40 (35) रन बनाए और इस पारी के दौरान 2 चौके और तीन छक्के जड़े। इसके बाद कप्तान रवींद्र जडेजा 16वें ओवर की चौथी गेंद पर रिले मेरेडिथ की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए। उन्होंने 8 गेंद का सामना किया और केवल 3 रन बना सके। 

तिलक वर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक
युवा बल्लेबाजी तिलक वर्मा ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। जब वो बल्लेबाजी करने उतर थे उस वक्त मुंबई की टीम 23 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। लेकिन उन्होंने मैदान पर उतरने के बाद एक छोर को अंत तक थामे रखा और 42 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ये आईपीएल 2022 में उनके बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है। वो टूर्नामेंट में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

 पोलार्ड का फिर नहीं चला जादू
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने वाले किरोन पोलार्ड का जादू नहीं चला। महीष तीक्षणा की गेंद पर वो मिड ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश में शिवम दुबे के हाथों लपके गए। उन्होंने  14 (9) रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेनियल सैम्स 5(2) रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। 

डेब्यू में बड़ा धमाल नहीं कर पाए शौकीन
अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे ऋतिक शौकीन ने मुंबई की लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 25 गेंद में 25 रन की पारी खेलकर वो ड्वेन ब्रावो की गेंद पर मिडऑफ में रॉबिन उथप्पा के हाथों लपके गए। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 38 (36) रन की साझेदारी की और टीम को 100 रन के स्कोर के करीब पहुंचाया। 

सूर्यकुमार नहीं खेल पाए बड़ी पारी
मुंबई इंडियन्स को एक बार फिर मुश्किल से उबारने की कोशिश कर रहे सूर्यकुमार यादव 21 गेंद पर 32 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर मुकेश चौधरी के हाथों मिडविकेट पर लपके गए। उन्होंने 21 गेंद में 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। सूर्यकुमार मे डेवाल्ड ब्रेविस के साथ 21(13) और तिलक वर्मा के साथ 27 गेंद में 24 रन की साझेदारी की। लेकिन विकेटों की पतझड़ के बीच स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में वो बाउंड्री पर लपके गए। 

मुंबई इंडियन्स की खराब शुरुआत, पहले ओवर में गंवाए दो विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स के की शुरुआत खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा मुकेश चौधरी की गेंद पर खाता खोले बगैर मिचेल सेंटनर के हाथों लपके गए। इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन को मुकेश चौधरी ने शानदार गेंद पर बोल्ड करके मुंबई को दूसरा झटका दिया। ईशान किशन ने 1 गेंद का सामना किया और अपना खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद मुकेश शर्मा ने अपना कहर बरकरार रखते हुए पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों लपकवाकर चलता कर दिया। 

चेन्नई ने जीता टॉस, किया गेंदबाज का फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई की टीम ने अपनी एकादश में तीन बदलाव किए हैं। रिले मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन और डेनियल सैम्स को टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। ड्वेन प्रीटोरियस और मिचेल सेंटनर को मोईन अली और क्रिस जॉर्डन की जगह मौका मिला है। 

दोनों टीमों प्लेइंग-11:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मिच सेंटनर, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी
 
मुंबई इंडियंस:
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान),  डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स,  ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट

ऐसा है डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज की पिच का हाल


टॉस जीतने वाली टीम चुनेगी गेंदबाजी
आईपीएल 2022 में अबतक खेले गए 32 मैचों में से सभी में टॉस जीतने वाली टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिलेगा। ड्यू फैक्टर टूर्नामेंट में भारी पड़ती दिख रहा है। 

दोनों के बीच ऐसी रही है भिड़ंत
आईपीएल में मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 19 में मुंबई को जीत और 13 में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत रोचक होती है और दर्शक इसका इंतजार बेसब्री से करते हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर