PUBG बैन हुआ तो लोगों ने सोशल मीडिया पर धोनी को लपेटा, बोले- माही को पता था कि..

Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni PUBG memes: भारत सरकार ने पबजी पर प्रतिबंध लगाया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पर मीम्स बना डाले।

MS Dhoni playing PUBG
पबजी बैन होने पर चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भारत सरकार ने चीनी गेमिंग एप PUBG पर लगाया बैन
  • PUBG बैन होने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के मीम्स की बाढ़ आई
  • धोनी के नाम के साथ मस्ती करते हुए फैंस ने पबजी से जोड़कर बनाए मीम्स

3/9/2020 News: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने को लेकर चर्चा में थे। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को कोरोना हुआ तब वो फिर चर्चा में आए। फिर सुरेश रैना आईपीएल 2020 को अलविदा कहते हुए स्वदेश लौट गए, तो माही फिर चर्चा में आ गए। अब एक बार फिर गुरुवार को कैप्टन कूल सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहे। इस बार फैंस ने उनको ऐसी चीज के लिए लपेट लिया जिससे उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी बेशक मोबाइल फोन से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन ऑनलाइन गेमिंग उन्हें काफी पसंद रही है। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें देखी गईं जहां धोनी अपने टीम के साथियों के साथ कभी एयरपोर्ट पर, कभी होटल में तो कभी कहीं और मोबाइल या टैबलेट पर गेम खेलते दिखाई दिए। जब गुरुवार को भारत सरकार ने चीनी ऑनलाइन गेमिंग एप पबजी (PUBG) पर भारत में प्रतिबंध लगाया तो इस एप के शौकीनों को धक्का लगा।

इस एप के बैन के बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर इसकी चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच कुछ ने धोनी के मीम्स बनाकर उसको पबजी से जोड़ते हुए मस्ती शुरू कर दी। एक फैन ने तो ये तक लिख दिया कि- धोनी को पता था कि..पबजी बैन होने जा रहा है, इसीलिए वो तुरंत यूएई चले गए। वहीं कुछ मीम्स में धोनी को पबजी बैन होने पर गुस्से में दिखाया गया, जबकि कुछ जगह उनके भावुक होने की बात की गई। ये हैं कुछ ट्वीट्स..

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के साथ आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं। उनकी टीम के खिलाड़ी व कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उनके पृथकवास को बढ़ा दिया गया था। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2020 के पहले मैच में उतरती नजर आ सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर