आईपीएल 2020 में फिर नए लुक में नजर आए माही, इस बार बालों के साथ किया एक्सपेरीमेंट 

एमएस धोनी आईपीएल 2020 में हर मैच में अलग रूप में नजर आ रहे हैं शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ। धोनी ने इस बार अपने बालों के साथ प्रयोग किया है।

MS Dhoni
एमएस धोनी( साभार IPL/BCCI) 

दुबई: आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लुक लगातार चर्चा में है। मौजूदा आईपीएल के दौरान धोनी लगातार अपने लुक पर एक्सपेरीमेंट करते दिखाई दिए हैं। 19 सितंबर आईपीएल के उद्घाटन मैच में वो हाफ बियर्ड में नजर आए उसके बाद उन्होंने पूरी दाढ़ी रख ली। 

इसी क्रम में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच से पहले वो एक बार फिर नए लुक में नजर आए हैं। इस बार धोनी ने अपने बालों के साथ एक्सेपीमेंट किया है और उन्हें ट्रिम करा लिया है। धोनी ऐसे लुक में कई बार आईपीएल में नजर आ चुके हैं लेकिन आईपीएल 2020 में ऐसा उन्होंने पहली बार किया है। 

यूएई में वातावरण में गर्मी है खेल के दौरान खिलाड़ियों को बहुत पसीना आता है। ऐसे में छोटे बाल होने से खिलाड़ियों के लिए आसानी होती है। इसलिए धोनी ने अपने बाल छोटे करा लिए हैं। ऐसे भी धोनी अपने बालों के साथ जो प्रयोग करते हैं वो ट्रेंड बन जाता है। 

हालांकि धोनी के अलावा भी कई अन्य खिलाड़ी भी आईपीएल 2020 के दौरान अपने लुक में तब्दीली ला चुके हैं। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक सालों से दाढ़ी मूछ में नजर आ रहे थे लेकिन आईपीएल के दौरान चेन्नई के खिलाफ वो एक अलग लुक में नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर