मुंबई पुलिस ने आईपीएल 2022 के दौरान सुरक्षा को लेकर जारी किया ताजा बयान

आईपीएल 2022
भाषा
Updated Mar 24, 2022 | 19:46 IST

IPL 2022 Security, Mumbai Police releases statement: आईपीएल 2022 की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने टूर्नामेंट के आयोजन राज्य (महाराष्ट्र) के सबसे अहम शहर (मुंबई) में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बयान जारी किया है।

Wankhede Stadium Mumbai, IPL 2022 security, Mumbai Police
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2022
  • महाराष्ट्र के चार वेन्यू पर होंगे मुकाबले, मुंबई के मैदान सबसे अहम
  • मुंबई पुलिस ने आईपीएल के दौरान सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया

मुंबई पुलिस ने कहा कि वो इस हफ्ते के अंत में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तैयार है। मुंबई पुलिस ने गुरूवार को आधिकारिक विज्ञप्ति में यह बात कही।

इसमें कहा गया कि 26 मार्च से दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाले क्रिकेट के इस टूर्नामेंट को किसी आंतकी खतरे के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने कहा कि शहर में दो स्टेडियम (वानखेड़े और ब्रैबोर्न) में उचित सुरक्षा इंतजाम किये जायेंगे जहां मैच खेले जायेंगे। इसके अलावा उन होटलों में भी उचित सुरक्षा इंतजाम किये जायेंगे जहां खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ रूके हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ ‘अनवैरिफाइड’ वायरल संदेशों में कहा गया था कि आतंकवादियों ने होटल ट्राइडेंट, वानखेड़े स्टेडियम के साथ दोनों स्थानों के बीच बस रूट की रेकी की थी, लेकिन पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर