मैदान में उतरते ही रिषभ पंत ने कायम किया नया रिकॉर्ड, द्रविड़ को पछाड़ने से धोनी चूके 

Oldest and Youngest captain in IPL Playoffs: दुबई में रविवार को प्लेऑफ मुकाबले में टॉस के लिए मैदान में उतरते ही रिषभ पंत ने अपने नाम एक कप्तानी रिकॉर्ड कर लिया वहीं एमएस धोनी एक रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए।

Rishabh-pant-MS-Dhoni-ipl-qualifier1
रिषभ पंत और एमएस धोनी( साभार IPL) 
मुख्य बातें
  • रिषभ पंत बने प्लेऑफ में कप्तानी करने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे युवा कप्तान
  • धोनी सबसे उम्रदराज कप्तान बनने से चूके
  • पंत ने अपनी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को इस मामले में पछाड़ा

दुबई: श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद दुर्घटनावश दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने रिषभ पंत ने आईपीएल 2021 में धमाल मचा दिया। लीग दौर में उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 14 में से 10 में जीत के साथ पहले पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री की। 

अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रही एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस के लिए जैसे ही पंत टॉस के लिए मैदान में उतरे उन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ दौर में कप्तानी का एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। रिषभ पंत आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ दौर में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 26 साल 6 दिन की उम्र में हासिल की है। 

संयोगवश पंत से पहले ये रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज था जिनकी  कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2019 में प्लेऑफ में पहुंची थी उस वक्त पंत अय्यर की उम्र 24 साल 155 दिन थी। ऐसे में पंत ने अय्यर का रिकॉर्ड 149 दिन के अंतर से तोड़ दिया है। 

प्लेऑफ/सेमीफाइनल/नॉकआउट दौर में सबसे कम उम्र के कप्तान 
रिषभ पंत(2021)           24 साल 6 दिन          दिल्ली कैपिटल्स
श्रेयस अय्यर(2019)        24 साल 155 दिन      दिल्ली कैपिटल्स    
स्टीव स्मिथ(2015)         25 साल 352 दिन      राजस्थान रॉयल्स
रोहित शर्मा(2013)        26 साल 21 दिन         मुंबई इंडियन्स
युवराज सिंह(2008)      26 साल 171 दिन      किंग्स इलेवन पंजाब

वहीं एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बनने से चूक गए। यह रिकॉर्ड द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। उनकी कप्तानी में साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ दौर में पहुंची थी। प्लेऑफ में कप्तानी करते वक्त द्रविड़ की उम्र 40 साल 133 दिन थी। धोनी उनका रिकॉर्ड तोड़ने से 38 दिन के अंतर से चूक गए। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते वक्त धोनी की उम्र 40 साल 95 दिन थी। 

आईपीएल में प्लेऑफ में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 
राहुल द्रविड़ (2013)     40 साल 133 दिन      राजस्थान रॉयल्स
एमएस धोनी(2021)      40 साल 95* दिन      चेन्नई सुपर किंग्स 
अनिल कुंबले(2021)     39 साल 186 दिन     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
शेन वॉर्न(2008)           38 साल 262 दिन      राजस्थान रॉयल्स 
एडम गिलक्रिस्ट(2010) 38 साल 159 दिन     डेक्कन चार्जर्स  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर