रियान पराग ने तोड़ा रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

रियान पराग ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Riyan Parag
रियान पराग(साभार IPL) 
मुख्य बातें
  • रियान पराग बने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय
  • चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को लपके दो कैच
  • तोड़ा रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा का बनाया रिकॉर्ड
मुंबई: आईपीएल 2022 में रियान पराग बल्ले और गेंद से बड़ा धमाल नहीं मचा सके लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पराग ने मौजूदा आईपीएल सीजन में कुल 15 कैच लपके और एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा को पछाड़ दिया। जडेजा ने साल 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए साल 2021 में 13 कैच पकड़े थे। ये कारनामा उन्होंने साल 2015 में भी किया था। वहीं रोहित शर्मा ने साल 2012 में 13 कैच मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए पकड़े थे। ऐसे में रियान ने इन दो दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। रियान ने चेन्नई के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मोईन अली और नारायण जगदीशन के कैच लपके। पूरे सीजन रियान फील्डिंग के दौरान मुस्तैद दिखाई दिए। कैच लपकने के बाद उनके रोचक सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में फीका रहा प्रदर्शन आईपीएल 2022 में रियान का प्रदर्शन गेंद और बल्ले से फीका रहा। वो सीजन में 14 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 17.11 के औसत और 148.08 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए। जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए नाबाद 56* रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने केवल 4 ओवर गेंदबाजी की और केवल 1 विकेट अपने नाम कर सके। 3.80 करोड़ में हुए नीलाम रियान पराग को इस बार नीलामी में राजस्थान ने 3.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। 30 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले रियान को 12 गुना कीमत मिली थी। इससे पहले भी वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे थे। ऐसे में उनपर टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर भरोसा जताया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर